आज के समय में किसी भी व्यक्ति के जीवन में रोजगार न होना एक बड़ी समस्या है। रोजगार न होने या व्यापार में समस्याएं आने से आर्थिक तंगी होने लगती है और परिणामस्वरूप व्यक्ति के पारिवारिक जीवन में भी परेशानियां और कलह होने लगती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मनुष्य के जीवन में आने वाली परेशानियों के पीछे कई कारण होते हैं। ज्योतिष में इन समस्याओं से निजात पाने के लिए कई कारगर उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को करने से मनुष्य पारिवारिक और व्यापारिक दोनों तरह की समस्याओं से छुटकारा पा सकता है।
2 of 6
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : istock
नौकरी की समस्या के लिए उपाय
अगर आपके जीवन में नौकरी संबंधित परेशानियां आ रही है। तो प्रत्येक शनिवार को सरसों के तेल का दान करने के साथ ही शनि मंदिर में तेल का दीपक जलाना चाहिए। इससे आपकी रोजगार संबंधी समस्याएं दूर होने लगती हैं।
व्यापार की समस्या से मुक्ति के लिए उपाय
यदि आपके व्यवसाय में परेशानी आ रही हैं या घाटे का सामना करना पड़ रहा है तो अपने कार्यस्थल पर वृद्धि यंत्र को अवश्य स्थापित करें।
4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
पारिवारिक कलह की समाप्ति के लिए उपाय
अगर आपके परिवार में आए दिन किसी ना किसी कारण लड़ाई-झगड़ा की स्थिति उत्पन्न होती रहती है और पारिवार के सदस्यों के बीच प्रेम की भावना की कमी होने लगी है तो घर में प्रतिदिन नमक वाले पानी से ही पोंछा लगाना चाहिए, क्योंकि घर में नकारात्मक ऊर्जा के कारण कलह-क्लेश होने लगता है, नमक के पानी से पोंछा लगाने पर नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
क्रूर ग्रहों के दोष से मुक्ति पाने का उपाय
ज्योतिषीय शास्त्र के अनुसार जीवन में अधिकांश समस्याएं राहु-केतु, शनि के कुप्रभाव के कारण आने लगती हैं। यदि आपके जीवन में भी एक के बाद एक समस्याएं बनी हुई हैं तो रोज रात के समय अंतिम रोटी पर घी लगाकर काले कुत्ते को खिलानी चाहिए। इस उपाय को करने से ग्रह दोष के बुरे प्रभावों से मुक्ति मिलती है और आपके जीवन में सुख-शांति आने लगती है।