फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शनिवार के दिन करें ये उपाय, हनुमान जी और शनिदेव की कृपा से दूर होगी साढ़ेसाती, बनेगा हर बिगड़ा काम

Fri, 25 Dec 2020 06:40 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Fri, 25 Dec 2020 06:40 PM IST
विज्ञापन
Take this remedy on Saturday to get the grace of Hanuman ji and Shani Dev and get rid of Sade Sati
shani dev

शनिवार का दिन न्याय के देवता शनि देव को समर्पित किया जाता है, लेकिन क्या आपको पता है कि इस दिन भगवान हनुमान की पूजा करने से उनकी कृपा भी प्राप्त होती है। शनिवार के दिन हनुमान जी की आराधना करने से आप शनि की पीड़ा से मुक्ति पा सकते हैं। शनिदेव और हनुमान जी की कृपा से किसी का भी बेड़ा पार हो जाता है। शनिवार के दिन कुछ उपाय करके आप इन दोनों देवों की कृपा पाने के साथ साढ़ेसाती और जीवन की कई समस्याओं से मुक्ति पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं शनिवार के उपाय...

Take this remedy on Saturday to get the grace of Hanuman ji and Shani Dev and get rid of Sade Sati
shani dev
साढ़ेसाती से बचने का उपाय
ज्यादातर लोग शनिदेव का नाम सुनकर घबरा जाते हैं लेकिन शनिदेव केवल उन्हीं को दंडित करते हैं जो बुरे कर्म करते हैं। शनि देव अपने भक्तों को लिए बहुत ही दयालु हैं। अच्छे कर्म करने के साथ जो भक्त उनको सच्चे हृदय से स्मरण करता है, वे उसपर अपनी कृपा दृष्टि करते हैं। यदि आपके ऊपर शनि देव की साढ़ेसाती और ढैय्या चल रही है तो प्रत्येक शनिवार के दिन किसी पीपल के वृक्ष को पहले दोनों हाथों से स्पर्श करके प्रणाम करें। उसके बाद पीपल के पेड़ की सात परिक्रमा करें। परिक्रमा करते समय इस मंत्र का जाप अवश्य करते रहें।
"ॐ शं शनैश्चराय नमः"
 
Take this remedy on Saturday to get the grace of Hanuman ji and Shani Dev and get rid of Sade Sati
shani dev

नौकरी में उन्नति और कर्ज मुक्ति का उपाय 
यदि आपकी नौकरी में उन्नति नहीं हो पा रही है या फिर आपको कर्ज से मुक्ति नहीं मिल पा रही है तो शनिवार को शनिदेव के साथ ही हनुमान जी की पूजा भी करें। शनिवार को संध्या के समय किसी तालाब या नदी के किनारे जाकर मछलियों को दाना डालें साथ ही चीटियों को आटा खिलाएं। इससे आपके ऊपर शनिदेव के साथ भगवान हनुमान की कृपा भी होगी और आपके लिए उन्नति के मार्ग खुलेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Take this remedy on Saturday to get the grace of Hanuman ji and Shani Dev and get rid of Sade Sati
shani dev

इस उपाय से बनने लगेंगे बिगड़े काम 
शनिवार के दिन भगवान हनुमान और शनिदेव के नाम का एकासना (एक समय भोजन करना) करें। एकासना से तोड़ने से पहले किसी पात्र में एक रोटी लेकर अपने सामने रखकर भगवान हनुमान और शनिदेव से मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना करें। जब आप भोजन कर लें तो यह रोटी किसी काले रंग के कुत्ते या काली गाय को खिलाएं। इससे आपको बिगड़ते हुए कार्य भी बनने लगेंगे। आपके जीवन की समस्याएं समाप्त होंगी और धन की आवक भी बनेगी। 

विज्ञापन
Take this remedy on Saturday to get the grace of Hanuman ji and Shani Dev and get rid of Sade Sati
shani dev

शत्रु बाधा से मिलेगी मुक्ति
शनिदेव की कृपा पाने और शत्रु बाधा से मुक्ति के लिए शनिवार के दिन शनि देव को तेल चढ़ाएं, इसके साथ ही हनुमानजी के समक्ष तेल का दीपक प्रज्वलित करें। इसके बाद काली चीजों जैसे उड़द की दाल, काला कपड़ा, काले तिल और काले चने आदि का दान जरूरतमंद लोगों को करें। इस कार्य को करने से आपको शत्रु बाधा से मुक्ति मिलती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed