फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगर चल रहा है बुरा वक्त तो करें लौंग के ये आसान से उपाय, सारी समस्याएं होंगी दूर

Thu, 14 Jan 2021 03:29 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Thu, 14 Jan 2021 03:29 PM IST
विज्ञापन
Take these measures to get rid of problems
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

हर व्यक्ति के जीवन में कुछ न कुछ परेशानियां तो लगी ही रहती हैं, लेकिन कई बार ऐसा समय भी आता है, जब व्यक्ति बहुत ही बुरे  दौर से गुजरता है। उसके जीवन में एक के बाद एक समस्याएं आती रहती हैं और उनसे निकलने का कोई भी समाधान नजर नहीं आता है। ऐसे में व्यक्ति बहुत ही हताश और असहाय महसूस करने लगता है। यदि आप भी इसी दौर से गुजर रहे हैं और आपको लग रहा है कि आपके लिए ये समय बहुत ही बुरा चल रहा है तो आप लौंग के कुछ उपायों को कर सकते हैं। माना जाता है कि इन उपायों को करने से आपके जीवन की समस्याएं दूर होने लगती हैं। तो चलिए जानते हैं लौंग के उपाय


 

Trending Videos
Take these measures to get rid of problems
हनुमान जी

हर पूजा पाठ का काम में लौंग का प्रयोग अवश्य किया जाता है। इसलिए लौंग का बहुत महत्व माना जाता है। यदि आप बुर वक्त का सामना कर रहे हैं और आपको अनिष्ट की आशंका है तो सरसों के तेल से दीपक जलाकर उसमें एक जोड़ा लौंग डाल दें। इसके बाद हनुमान जी की पूजा करें और इस दीपक से उनकी आरती करें। इस कार्य को प्रतिदिन नियम पूर्वक करें। इससे आपका बुरा समय समाप्त होता है और अनिष्ट की आशंका भी दूर होती है। 
 

Take these measures to get rid of problems
कर्पूर और लौंग का उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर)

घर में नकारात्मक ऊर्जा के कारण भी परेशानियां आने लगती हैं। यदि आपके घर में भी नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव है तो प्रतिदिन सुबह उठकर स्नानदि करने के बाद पूजा करें और किसी पात्र में कपूर के साथ दो लौंग डालकर जलाएं। इसके बाद अपने पूरे घर में घुमाएं। यदि आपको व्यापार में समस्याएं आ रही हैं तो कार्यालय, दुकान आदि में भी ये कार्य कर सकते हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Take these measures to get rid of problems
बजरंग बाण का पाठ करें (प्रतीकात्मक तस्वीर)

यदि आप शत्रुओं से परेशान हैं तो प्रत्येक मंगलवार को किसी मंदिर में जाकर या घर में ही बजरंग बाण का पाठ करें और हनुमानजी को लड्डू का भोग अर्पित करें। इसके बाद कर्पूर, देशी और पांच लौंग लेकर पूजा स्थान पर जलाएं। उससे जो भस्म प्राप्त हो उससे अपने माथे पर तिलक करें। इससे आपको शत्रु बाधा से मुक्ति मिलती है। 


 
विज्ञापन
Take these measures to get rid of problems
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

यदि आप किसी जरूरी काम जैसे नौकरी के लिए साक्षात्कार या अन्य कोई महत्वपूर्ण काम से जा रहे हैं, तो हनुमान मंदिर जाएं और एक नींबू के ऊपर 4 लौंग लगाकर हनुमान जी के सामने रख दें। इसके बाद ''ऊं श्री हनुमते नम:'' इस मंत्र का 21 बार जाप करें और भगवान से सफलता प्राप्ति की कामना करें। जहां आप कार्य से जा रहे हैं वहां उस नींबू को अपने साथ ले कर जाएं। माना जाता है कि इससे कार्य में सफलता प्राप्त होती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed