आज के समय में यदि किसी के पास रुपए-पैसों की तंगी हो जाए तो उसके लिए यह परिस्थिति बहुत ही तनाव भरी हो जाती है। हर कार्य करने, छोटी से छोटी जरुरत को पूरी करने करने के लिए पैसों की आवश्यकता होती है। ऐसे में यदि किसी की आर्थिक स्थिति कमजोर हो तो घर में कलह की स्थिति भी उत्पन्न होने लगती है, इसलिए हर व्यक्ति चाहता है कि उसके घर में रुपए-पैसों की कमी न हो। इसके साथ ही वह कड़ी मेहनत भी करता है ताकि वह अपने घर परिवार का खुश और संपन्न रख सके, परंतु कई बार कड़ी मेहनत के बावजूद पैसों की कमी बनी रहती है। यदि आपको भी इसी तरह की समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है तो आप सप्ताह के दिनों के अनुसार कुछ उपायों को कर सकते हैं। मान्यता है कि इन उपायों को करने से जल्दी ही पैसों की किल्लत से छुटकारा मिल जाता है और घर में बरकत आती है लेकिन इन उपायों को करते समय मन में विश्वास, सतर्कता और गोपनीयता बनाए रखना भी आवश्यक माना गया है। तो चलिए जानते हैं कि किन उपायों को करने से आप रुपए पैसों की किल्लत से छुटकारा पा सकते हैं।
बनी हुई है रुपए-पैसों की तंगी तो दिन के अनुसार करें ये उपाय, होने लगेगी बरकत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार की रात को सोते समय एक गिलास में दूध भरकर अपने सिरहाने रखकर सो जाएं। अगले दिन सुबह जल्दी उठकर नित्यकर्म से निवृत्त होने के पश्चात बिना किसी से बोले यह दूध किसी बबूल के पेड़ की जड़ में डालकर चुपचाप वापस आ जाएं। इस उपाय को करने से नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव दूर होता है और आपको कार्यों में सफलता प्राप्त होती है साथ ही धन की कमी भी दूर होने लगती है।
किसी सुनार से चांदी की चार ऐसी कीलें बनवा लें जिसे आप आराम से ठोक सकें। इसके बाद सोमवार को रात के समय चंद्रोदय होने के बाद अपने शयनकक्ष में पलंग के चारों कोनो में इन चांदी की बनी कीलों को ठोक दें। मान्यता है कि इससे आपके घर में पैसों की किल्लत दूर हो जाती है।
यदि किसी की आर्थिक स्थिति कमजोर हो और उसपर भी यदि कर्ज हो जाए तो आर्थिक स्थिति और भी ज्यादा कमजोर होने लगती है। ऐसी स्थिति में व्यक्ति को अत्यधिक तनाव का सामना करना पड़ता है। यदि आप कर्ज से परेशान हैं और भुगतान नहीं कर पा रहे हैं तो इससे छुटकारा पाने के लिए एक बात का ध्यान रखें जब भी आपको कर्ज या कर्ज की किस्त चुकानी हो तो मंगलवार के दिन ही चुकाएं। इससे जल्दी ही आपके ऋण का भुगतान हो जाता है। इसके साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि बुधवार और गुरुवार के दिन किसी को भी कर्ज के पैसे नहीं देना चाहिए।
यदि आपको धन संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है तो किसी बुधवार के दिन एक मुट्ठी हरी साबुत मूंग और सात कौड़ियां जो कही से भी खंडित न हो, दोनों चीजों को एक साथ लेकर हरे कपडे में बांध लें और अब इस पोटली को चुपचाप किसी मंदिर की सीढियों पर रखकर वापस आ जाएं। इस बात का भी ध्यान रखें कि उस समय आपके ऊपर किसी की नजर न पड़े।