{"_id":"60a7a0218ebc3e334f28722e","slug":"take-these-measures-to-get-rid-of-court-case-and-money-problems","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नक्षत्रों के अनुसार करें ये आसान उपाय, कोर्ट-कचहरी और पैसों की तंगी से मिलेगी मुक्ति","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
नक्षत्रों के अनुसार करें ये आसान उपाय, कोर्ट-कचहरी और पैसों की तंगी से मिलेगी मुक्ति
कहते हैं कि कोर्ट कचहरी के चक्करों से भगवान बचाए क्योंकि कोर्ट कचहरी के मामलों में व्यक्ति को धन हानि के साथ मान हानि का सामना भी करना पड़ता है। इसके साथ ही व्यक्ति की समय की बर्बदी भी होती है। कोर्ट में लंबित मामलों के कारण अत्यधिक तनाव का सामना भी करना पड़ता है। कुछ ऐसे उपाय भी बताए गए हैं, जो बहुत ही आसान हैं लेकिन कारगर मानें गए हैं। धन की तंगी से मुक्ति पाने और कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय प्राप्त करने के लिए आप इन उपायों को आजमा सकते हैं। समस्याओं से मुक्ति के लिए बहुत ये उपाय अचूक माने जाते हैं।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
यदि आप किसी कानूनी मामले में फंसे हुए हैं, जिसके कारण आपको कोर्ट-कचेहरी के चक्कर लगाने पड़ रहे हो तो किसी दिन आर्द्रा नक्षत्र में आक की जड़ लेकर आएं। अब इस जड़ को धोकर साफ कर लें। इस जड़ को अपने घर ताबीज की तरह धारण करें। यदि गले में धारण नहीं कर सकते हैं तो इसे हाथ में भी पहना जा सकता है। मान्यता है इससे जल्दी ही कानूनी मामलों से राहत मिलती है।
3 of 5
धन की किल्लत से मुक्ति पाने के उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : pixabay
यदि आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है और प्रयास करने के बाद भी रुपए-पैसों की किल्लत बनी हुई है तो पुनर्वसु नक्षत्र में दूधी की जड़ लाकर उसे शरीर में लगा लें। माना जाता है कि इससे आपकी धन संबंधी परेशानियां दूर होती हैं और घर में सुख समृद्धि आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
धन संचय का उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : pixabay
यदि आपके घर में धनसंचय नहीं हो पा रहा है या फिर नौकरी-व्यापार में धन हानि का सामना करना पड़ रहा है तो पुष्य नक्षत्र में शंखपुष्पी की जड़ लाकर उसे एक चांदी की डिब्बी में करके तिजोरी या फिर जहां आप धन रखते हैं वहां रख दें। मान्यता है कि ऐसा करने धन में वृद्धि होती है।
विज्ञापन
5 of 5
बरगद
अश्लेषा नक्षत्र में बरगद का पत्ता घर लें आएं। अब अपने मन ही मन धन-धान्य की मन्नत पूरी करने की कामना करें और यह पत्ता अपने घर में सुरक्षित रख दें। धन प्राप्ति के लिए इस उपाय अचूक माना जाता है। मान्यता है कि इससे आपके घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती है, लेकिन इस उपाय को करते समय मन में अच्छी भावना रखना आवश्यक होता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।