फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर, तो करें ये 5 आसान चमत्कारी उपाय

Fri, 19 Feb 2021 11:29 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Fri, 19 Feb 2021 11:29 AM IST
विज्ञापन
Take these easy measures to buy your own house
प्रतीकात्मक तस्वीर

रोटी, कपड़ा और मकान ये तीन चीजें हर मनुष्य के लिए मूलभत आवश्यकताएं होती हैं। रोटी और कपड़े का प्रबंध तो हर व्यक्ति कर लेता है लेकिन अपना घर लेना आज के समय में हर किसी के लिए एक बड़ी चुनौती होता है। कहा जाता है कि अपना घर अपना होता है' और यह बात सच भी है। कोई भी व्यक्ति किराए के मकान में नहीं रहना चाहता है। हर व्यक्ति चाहता है कि छोटा ही सही लेकिन उसका अपना मकान होना चाहिए। यदि आप भी अपने सपनों का आशियाना खरीदना चाहते हैं लेकिन बात नहीं बन पा रही है तो आप कुछ आसान से उपायों को भी कर सकते हैं। इन उपायों को करने से शीघ्र ही भूमि-भवन खरीदने की संभावनाएं बनने लगती हैं। तो चलिए जानते हैं उपाय...

Take these easy measures to buy your own house
house - फोटो : अमर उजाला।

यदि आप अपना मकान खरीदना चाहते हैं तो और उसमें समस्याएं आ रही हैं तो प्रतिदिन सुबह स्नान करके भगवान गणेश को एक लाल फूल अर्पित करें और उनसे अपनी समस्या के निवारण की प्रार्थना करें। इस कार्य को लगातार 21 दिनों तक नियम और निष्ठा के साथ करना है। घर पर भी गणेश जी की पूजा की जा सकती है लेकिन आप मंदिर जाने में सक्षम हो तो और भी अच्छा रहेगा।

Take these easy measures to buy your own house
House - फोटो : पिक्साबे

घर या मकान की कामना पूर्ति के लिए 5 मंगलवार तक किसी गणेश मंदिर में गणपति भगवान को गेहूं व गुड़ चढ़ाएं। इसके अलावा मंगल को मजबूत करने के उपाय करने चाहिए, क्योंकि मंगल को भूमि-भवन का कारक माना गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Take these easy measures to buy your own house
home

अपने सपनों का अशियाना पाने की मनोकामना को पूर्ति के लिए किसी भी मंदिर में एक नीम की लकड़ी का घर निर्मित करवाकर दान करें। मान्यता है कि इससे जल्दी ही घर बनने की संभावनाएं प्रबल होने लगती हैं।

विज्ञापन
Take these easy measures to buy your own house
home

अपना खुद का घर पाने के लिए एक मिट्टी का छोटा घर लेकर आएं और उसे अपने पूजा स्थान पर रखें। अब इसके बाद हर रविवार उसमें सरसों तेल का दीपक प्रज्वलित करें। जब दीपक पूर्ण हो जाए तब कर्पूर जलाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed