Surya Gochar November 2022: सूर्य को ग्रहों के राजा माना जाता है। साथ ही सूर्य को आत्मा कारक ग्रह भी कहा गया है। कुंडली के प्रथम और दशम भाव के सूर्य कारक कहे गए हैं। मान्यता है कि सूर्य की कृपा के बिना न तो कोई उच्च पद मिलता और न ही राजनीति में सफलता प्राप्त होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नवग्रहों के राजा सूर्य देव माह में एक बार राशि परिवर्तन जरूर करते हैं। इसी कड़ी में सूर्य देव 16 नवंबर को मंगल की राशि वृश्चिक में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिसका 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। आइए समझते हैं कि आपकी राशि पर इस गोचर का क्या प्रभाव होगा...
Surya Gochar 2022: 16 नवंबर से सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर, जानिए 12 राशियों पर क्या होगा प्रभाव
मेष राशि
इस राशि के जातकों के लिए सूर्य पंचम स्थान के स्वामी होकर आठवें भाव में गोचर कर रहे हैं। सूर्य की सप्तम दृष्टि आपके धन और कुटुंब यानी दूसरे भाव पर जा रही है। सूर्य के इस गोचर के कारण आपके साथ अचानक से कोई दुर्घटना घटित हो सकती है। इस समय आपको वाहन सावधानी से चलाने की सलाह दी जाती है। अगर आपको बवासीर जैसी बीमारी तो बेहद संभलकर चलना होगा। पढाई कर रहे जातकों का इस समय थोड़ा मन भटक सकता है। यह समय किसी को प्रेम प्रस्ताव देने का नहीं है, इसलिए किसी से प्रेम का इजहार करने की सोच रहे हैं, तो टाल दें। शेयर मार्केट में सोच समझकर निवेश करें।
वृष राशि
इस राशि के लिए सूर्य चौथे भाव के स्वामी होकर सप्तम भाव में गोचर कर रहे है। सूर्य की सप्तम दृष्टि आपके लग्न स्थान पर आ रही है। सप्तम भाव में सूर्य के इस गोचर के कारण आपको अपनी सेहत के प्रति सचेत रहना होगा। मारक स्थान में सूर्य का यह गोचर हड्डियों से जुड़ी कोई समस्या दे सकता है। इसके अलावा जीवनसाथी से किसी भी विवाद की गुंजाइश को टालना बेहतर रहेगा। इस समय थोड़ा अहंकार की भावना पनप सकती है इसलिए घमंड से बचना होगा। सूर्य के इस गोचर काल की अवधि में आपको थोड़ा मानसिक तनाव भी हो सकता है।
मिथुन राशि
इस राशि के जातकों के लिए सूर्य तीसरे भाव के स्वामी होकर छठे भाव में गोचर कर रहे है। सूर्य की सप्तम दृष्टि आपके बारहवें भाव में जा रही है। सूर्य के इस गोचर से आपके शत्रुओं का नाश होगा और आपके खिलाफ साजिश कर रहे लोग बेनकाब होंगे। सूर्य देव की कृपा से आपको किसी अच्छी और बड़ी नौकरी का ऑफर भी आ सकता है। इस समय काम के संबंध में की गई यात्रा शुभ होगी। इस गोचर काल के दौरान सूर्य आपको विदेश से भी लाभ देने वाले है। ऐसे जातक को विदेश में अपना कारोबार शुरू करने की सोच रहे है उनको इस दिशा में प्रयास करना शुरू करना होगा।
Turtle Ring: धन को आकर्षित करती है कछुआ रिंग, जानिए धारण करने का सही तरीका
कर्क राशि
इस राशि के जातकों के लिए सूर्य दूसरे भाव के स्वामी होकर पंचम भाव में गोचर करेंगे। सूर्य की सप्तम दृष्टि आपके लाभ स्थान पर जा रही है। सूर्य के इस गोचर से आपको संतान पक्ष की और से सुख की प्राप्ति होगी। इस समय सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों को अच्छे परिणाम मिलने की उम्मीद है। यह समय प्रेम संबंध के लिए उतना अनुकूल नहीं रहने वाला है। राजनीति और मीडिया से जुड़े जातकों को सूर्य के इस गोचर से अच्छा लाभ होगा। इस समय आपके मित्रों के सहयोग से आपको कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है।