Gajkesari RajYog: वैदिक ज्योतिष में कई प्रकार के योग बताए गए है और माना जाता है कि जातक के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव लाने में इन राजयोगों की बड़ी भूमिका होती है। अक्सर पंच महापुरुष योगों की चर्चा लोग करते हैं, लेकिन एक ऐसा भी राजयोग है जो अगर किसी की कुंडली में हो तो जातक बड़े से बड़े संकट से निकल कर सफल हो जाता है और अतुलनीय धन और वैभव प्राप्त करता है। ज्योतिषशास्त्र में गजकेसरी योग को बेहद शुभ माना जाता है। जिस व्यक्ति की कुंडली में गजकेसरी योग होता है उसकी आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत होती है। उसके पास धन की कमी नहीं रहती है। समाज में उसको मान सम्मान मिलता है। 24 नवंबर को देवगुरु बृहस्पति मार्गी होने जा रहे हैं। जिससे गजकेसरी राजयोग का निर्माण होगा। इस योग का प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस योग के बनने से अच्छा आर्थिक लाभ और करियर में सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां।
Margi Guru: गुरु ग्रह होंगे मार्गी, बनेगा गजकेसरी राजयोग, इन राशि वालों का होगा भाग्योदय
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Wed, 09 Nov 2022 02:23 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन