Super Flower Moon 2020: आज इस साल का आखिरी सुपरमून (Super Moon 2020) देखा जाएगा। मई माह में इस सुपर मून को सुपर फ्लॉवर मून (Super Flower Moon) भी कहा जाता है। सुपरमून क्या होता है? खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टिकोण से यह कितना महत्वपूर्ण है आज हम इसके बारे में सभी महत्वपूर्ण बातें जानेंगे। लेकिन सबसे पहले जानते हैं आज दिखाई देने वाले सुपरमून का समय।
आज इतने बजेगा दिखेगा सुपरमून
साल का आखिरी सुपरमून बृहस्पतिवार को होगा। शाम 4:15 बजे सुपरमून अपने चरम पर होगा। दोपहर में होने वाली खगोलीय घटना को भारत में नहीं देखा जा सकेगा।
3 of 6
supermoon 2020
- फोटो : AmarUjala
क्या होता है सुपरमून?
सुपरमून पृथ्वी से दिखाई देने वाला चंद्रमा का एक बड़ा आकार है। दरअसल चंद्रमा की पृथ्वी के चक्कर काटने की कक्षा अंडाकार है। इस वजह से कई बार यह पृथ्वी के काफी पास तक आ जाता है, जिससे हमें उसका आकार सामान्य से बड़ा दिखाई देता है। यदि पूर्णिमा तिथि के दिन ऐसा हो तो इसे सुपरमून के नाम से जाना जाता है।
4 of 6
supermoon 2020
- फोटो : अमर उजाला
कब लगता है सुपरमून?
सुपरमून का संबंध पूर्णिमा तिथि से है। यानि जिस दिन पूर्णिमा (Full Moon) तिथि हो और चंद्रमा पृथ्वी के सबसे निकटतम बिंदू पर हो तो इस स्थिति में ही सुपरमून लगेगा।
5 of 6
सुपरमून 2020
- फोटो : Pixabay
ऐसा दिखाई देता है सुपरमून
खगोल वैज्ञानिकों के अनुसार सुपरमून में चंद्रमा तकरीबन 30 फीसदी अधिक चमकीला नजर आता है और लगभग 14 प्रतिशत अपने सामान्य आकार से बड़ा दिखाई देता है। परंतु वास्तव में चंद्रमा का आकार बड़ा नहीं होता है, बल्कि पृथ्वी से इसकी निकटता के कारण ऐसा प्रतीत होता है। क्योंकि इस घटना में चंद्रमा और पृथ्वी की दूरी सबसे कम हो जाती है।