फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Super Flower Moon 2020: सुपरमून आज, जानिए सुपरमून से जुड़ी हर जरूरी बातें

Thu, 07 May 2020 09:39 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Thu, 07 May 2020 09:39 AM IST
विज्ञापन
Super Flower Moon 2020 time and facts about super moon
सुपरमून 2020 - फोटो : अमर उजाला

Super Flower Moon 2020: आज इस साल का आखिरी सुपरमून (Super Moon 2020) देखा जाएगा। मई माह में इस सुपर मून को सुपर फ्लॉवर मून (Super Flower Moon) भी कहा जाता है। सुपरमून क्या होता है? खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टिकोण से यह कितना महत्वपूर्ण है आज हम इसके बारे में सभी महत्वपूर्ण बातें जानेंगे। लेकिन सबसे पहले जानते हैं आज दिखाई देने वाले सुपरमून का समय। 

Super Flower Moon 2020 time and facts about super moon
Supermoon 2020

आज इतने बजेगा दिखेगा सुपरमून
साल का आखिरी सुपरमून बृहस्पतिवार को होगा। शाम 4:15 बजे सुपरमून अपने चरम पर होगा। दोपहर में होने वाली खगोलीय घटना को भारत में नहीं देखा जा सकेगा।

Super Flower Moon 2020 time and facts about super moon
supermoon 2020 - फोटो : AmarUjala

क्या होता है सुपरमून?
सुपरमून पृथ्वी से दिखाई देने वाला चंद्रमा का एक बड़ा आकार है। दरअसल चंद्रमा की पृथ्वी के चक्कर काटने की कक्षा अंडाकार है। इस वजह से कई बार यह पृथ्वी के काफी पास तक आ जाता है, जिससे हमें उसका आकार सामान्य से बड़ा दिखाई देता है। यदि पूर्णिमा तिथि के दिन ऐसा हो तो इसे सुपरमून के नाम से जाना जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Super Flower Moon 2020 time and facts about super moon
supermoon 2020 - फोटो : अमर उजाला

कब लगता है सुपरमून?
सुपरमून का संबंध पूर्णिमा तिथि से है। यानि जिस दिन पूर्णिमा (Full Moon) तिथि हो और चंद्रमा पृथ्वी के सबसे निकटतम बिंदू पर हो तो इस स्थिति में ही सुपरमून लगेगा।

विज्ञापन
Super Flower Moon 2020 time and facts about super moon
सुपरमून 2020 - फोटो : Pixabay

ऐसा दिखाई देता है सुपरमून
खगोल वैज्ञानिकों के अनुसार सुपरमून में चंद्रमा तकरीबन 30 फीसदी अधिक चमकीला नजर आता है और लगभग 14 प्रतिशत अपने सामान्य आकार से बड़ा दिखाई देता है। परंतु वास्तव में चंद्रमा का आकार बड़ा नहीं होता है, बल्कि पृथ्वी से इसकी निकटता के कारण ऐसा प्रतीत होता है। क्योंकि इस घटना में चंद्रमा और पृथ्वी की दूरी सबसे कम हो जाती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed