फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राशि परिवर्तन: सूर्य के मीन राशि में होने से रहेगी शनि की टेढ़ी नजर, चार राशि वालों को रहना होगा सतर्क

Tue, 15 Mar 2022 03:20 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 15 Mar 2022 03:20 PM IST
विज्ञापन
sun transit in meen rashi sani inauspicious time till april 14 for four zodiac signs
ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का राशि परिवर्तन और उनका एक दूसरे के साथ युति का विशेष महत्व होता है। - फोटो : अमर उजाला

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का राशि परिवर्तन और उनका एक दूसरे के साथ युति का विशेष महत्व होता है। ग्रहों के राशि परिवर्तन और युति का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर अवश्य ही पड़ता है। 14 मार्च से सूर्य मीन राशि में विराजमान है जहां पर ये 14 अप्रैल तक रहेंगे। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मीन राशि के स्वामी ग्रह देव गुरु बृहस्तपति हैं सूर्य और गुरु आपस में मित्रता का भाव रखते हैं। सूर्य का मीन राशि में आने से खरमास भी शुरू हो जाते हैं। गुरु की राशि मीन में सूर्य देव के आने पर करीब एक महीने तक यानी जब तक सूर्य का राशि परिवर्तन नहीं हो जाता तब तक विवाह,गृह प्रवेश और सभी तरह के शुभ कार्य वर्जित रहते हैं। सूर्य के मीन राशि में आने पर इस पर शनि की द्दष्टि पड़ने के कारण इसका प्रभाव अच्छा नहीं रहेगा।

sun transit in meen rashi sani inauspicious time till april 14 for four zodiac signs
shani dev

सूर्य का राशि परिवर्तन और शनि की वक्र द्दष्टि
वैदिक ज्योतिष गणना के अनुसार गुरु की स्वराशि मीन में मौजूद सूर्य देवता पर शनि की टेढ़ी नजर यानी वक्र द्दष्टि रहेगी। ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार ये दोनों ग्रह एक दूसरे के प्रति शत्रुता का भाव रखते हैं। इसके अलावा 24 मार्च को बुध का मीन राशि में गोचर बुध और सूर्य के योग से बना बुधादित्य शुभ योग भी खत्म हो जाएगा। ऐसे में सू्र्य के राशि परिवर्तन का लाभ कुछ राशियों को नहीं मिलेगा। इस कारण से नौकरी में तनाव, कार्य में असफलता, नए-नए विवादों का जन्म आदि की समस्याएं शुरू हो जाएगी। सूर्य-शनि की अशुभ स्थिति के कारण कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

sun transit in meen rashi sani inauspicious time till april 14 for four zodiac signs
इन चार राशि वालों के लिए शुभ रहेगा सूर्य का परिवर्तन
गुरु की स्वराशि मीन में सूर्य का गोचर होने से वृष,मिथुन,तुला और मकर राशि वाले लोगों के लिए आने वाले 30 दिन बहुत ही भाग्यशाली साबित होंगे। इन राशि वालों की नौकरी के लिहाज से महीना अच्छा रहेगा वहीं बिजनेस में कार्यरत जातकों के लिए ये महीना फायदेमंद रहेगा। हर काम में सफलता हासिल होगी और अधूरे कार्य जल्द ही पूरे होने लगेंगे। परिवार में सुख और शांति का माहौल बना रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
sun transit in meen rashi sani inauspicious time till april 14 for four zodiac signs
Mangal Gochar 2022: - फोटो : amar ujala
चार राशियों को रहना होगा सावधान
सूर्य के मीन राशि में परिवर्तन से मेष,सिंह,कुंभ और मीन राशि वालों की परेशानियां बढ़ सकती हैं। नौकरी करने वाले जातकों के जीवन में कुछ रुकावटें आ सकती हैं।   नए विवाद पनप सकते है। मेहनत ज्यादा करने पर ही कार्यों में सफलताएं मिलेंगी। बिजनेस करने वालों को नुकसान होने का अंदेशा है। सेहत में गिरावट और वैवाहिक जीवन में कुछ दिनों के लिए उथल-पुथल भी रहने के संकेत हैं।
विज्ञापन
sun transit in meen rashi sani inauspicious time till april 14 for four zodiac signs
- फोटो : amar ujala
4 राशियों के लिए सामान्य 
सूर्य का राशि परिवर्तन और शनि की वक्री द्दष्टि कर्क,कन्या,वृश्चिक और धनु राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। नौकरी में स्थान बदलने से पहले कई बार सोच विचार कर लें और बिजनेस में जोखिम भरे फैसले लेने से बचें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed