फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budh Gochar: बुध ग्रह करेंगे मीन राशि में प्रवेश, इन राशि के जातकों को मिलेगा धनलाभ

Tue, 15 Mar 2022 07:48 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 15 Mar 2022 07:48 AM IST
विज्ञापन
Budh Transit 2022 By The Grace Of Mercury These People may Get The Full Fruits Of Their Hard Work
बुध ग्रह 24 मार्च को मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। - फोटो : अमर उजाला

Budh Gochar: ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को एक शुभ ग्रह माना जाता है। बुध ग्रह मिथुन एवं कन्या राशि के स्वामी हैं। बुध ग्रह सूर्य और शुक्र के साथ मित्र भाव से तथा चंद्रमा से शत्रुतापूर्ण और अन्य ग्रहों के प्रति तटस्थ रहता है। वैदिक ज्योतिष में बुध देव को वाणी, बुद्धि और व्यापार का दाता कहा जाता है। मान्यता है जिन लोगों की कुंडली में बुध देव की स्थिति सकारात्मक होती है। बुध ग्रह कि शुभ स्थिति जातक को व्यवहारिक, वाक्पटु बनती है जो उनके जीवन में अच्छे परिणाम लेकर आते हैं। बुध ग्रह 24 मार्च को मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो उसका सीधा प्रभाव पृथ्वी और मानव जीवन पर पड़ता है। इसलिए बुध का गोचर सभी राशियों के जातकों के आर्थिक विकास पर भी काफी पड़ता है। बुध के मीन राशि में गोचर करते ही राशि के जातकों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां 

Budh Transit 2022 By The Grace Of Mercury These People may Get The Full Fruits Of Their Hard Work
बुध ग्रह आपके आय और लाभ स्थान यानी एकादश भाव में गोचर करेगा। - फोटो : amar ujala

वृष राशि: वृषभ राशि के जातकों के लिए बुध ग्रह परिवार, धन और वाणी के दूसरे और पंचम भाव का स्वामी है। इस अवधि में बुध आपके आय और लाभ स्थान यानी एकादश भाव में गोचर करेगा। कार्यक्षेत्र में आपको धन कमाने के कई स्रोत मिलेंगे। आप एक साथ कई काम करने में माहिर होंगे। यह आपके व्यवसाय में आपकी मदद करेगा क्योंकि आप सभी अवसरों को अपने पक्ष में करने का प्रयास करेंगे। इस दौरान आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। व्यक्तिगत मामलों में आप अपने दोस्तों और परिचितों के साथ घूमने जाने की योजना बनाएंगे। 

Budh Transit 2022 By The Grace Of Mercury These People may Get The Full Fruits Of Their Hard Work
बुध मिथुन राशि के दशम स्थान में गोचर करेंगे, जिसे करियर का भाव कहा जाता है। - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों के लिए बुध देव का राशि परिवर्तन शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है।  बुध मिथुन राशि के दशम स्थान में गोचर करेंगे, जिसे करियर का भाव कहा जाता है। मिथुन राशि के जातकों को इस गोचर के दौरान नई जॉब का प्रस्ताव आ सकता है। यदि आप अभी कहीं कार्यरत हैं तो वहां पदोन्नति की संभावना है। व्यापार में भी आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है। नए व्यवसायिक संबंध बन सकते हैं और व्यापार का विस्तार हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Budh Transit 2022 By The Grace Of Mercury These People may Get The Full Fruits Of Their Hard Work
बुध ग्रह सिंह राशि के अष्टम भाव यानी आयु भाव में गोचर करेगा। - फोटो : amar ujala

सिंह राशि: मिथुन राशि के जातकों के लिए ये गोचर वित्तीय बदलाव ला सकता है। सिंह राशि के जातकों के लिए बुध ग्रह धन, परिवार और वाणी के दूसरे भाव और  एकादश भाव का स्वामी भी है।  बुध ग्रह सिंह राशि के अष्टम भाव यानी आयु भाव में गोचर करेगा।  यह गोचर सिंह राशि वालों के जीवन में कुछ बड़े वित्तीय बदलाव ला सकता है। नौकरी या प्रोफाइल में बदलाव की संभावना है इसलिए जो लोग स्विच करने की उम्मीद कर रहे हैं वे इस अवधि के दौरान योजना बना सकते हैं। आपको अपने माता-पिता या रिश्तेदारों से नकद या वस्तु के रूप में अचानक लाभ मिल सकता है। 

विज्ञापन
Budh Transit 2022 By The Grace Of Mercury These People may Get The Full Fruits Of Their Hard Work
कुंभ राशि की गोचर कुंडली से बुध ग्रह दूसरे भाव में गोचर करेंगे। - फोटो : अमर उजाला

कुंभ राशि: कुंभ राशि की गोचर कुंडली से बुध ग्रह दूसरे भाव में गोचर करेंगे, जिसे धन और वाणी का भाव कहा जाता है। इस गोचर के दौरान आपको आकस्मिक धनलाभ या रुका हुआ धन प्राप्त होने की संभावना है। यदि आपका व्यापार विदेश तक विस्तृत है तो भी आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है। इस गोचर के दौरान आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे आपको सफलता अवश्य मिलेगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed