फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sun Transit 2021: 17 अगस्त को कन्या संक्रांति, एक माह इन 4 राशियों को होगी परेशानी

Wed, 15 Sep 2021 06:46 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Wed, 15 Sep 2021 06:46 PM IST
विज्ञापन
Sun Transit 2021 kanya sankranti know prediction
सूर्य का कन्या राशि में गोचर 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

हिन्दू धर्म में कन्या संक्रांति का विशेष महत्व है। इस साल 17 सितंबर शुक्रवार को है। हिन्दू धर्म में संक्रांति पर्व का विशेष महत्व होता है। इस दिन सूर्य देव की आराधना करने का विधान है। कन्या संक्रांति तिथि स्नान, दान आदि धार्मिक कार्यों के लिए बेहद लाभदायक मानी गई है। पितरों की आत्मा की शांति के लिए इस दिन पूजा करना फायदेमंद माना गया है। कन्या संक्रांति पर विश्वकर्मा पूजन भी किया जाता है जिस वजह से इस तिथि का महत्व अत्यधिक बढ़ जाता है। इस दिन पूरे विधि-विधान से पूजा की जाती है। ज्योतिष विज्ञान में सूर्य जब एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करता है तो इसे संक्रांति कहते हैं। कन्या संक्रांति की अवधि में सभी राशियों को शुभ-अशुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। चार राशि के जातकों को इस दौरान काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं ये चार राशियां कौन-कौनसी हैं-

Sun Transit 2021 kanya sankranti know prediction
मेष राशि - फोटो : सोशल मीडिया
मेष राशि

मेष राशि के जातकों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि में शत्रुओं से सावधान रहना होगा। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धियों से टफ कंपटीशन मिलेगा। ऑफिस पॉलिटिक्स भी इस काल में आपको नुकसान पहुंचा सकती है। पारिवारिक कलह से बचना होगा। 

Sun Transit 2021 kanya sankranti know prediction
मिथुन राशि - फोटो : सोशल मीडिया
मिथुन राशि

इस अवधि में आपके सुखों में कमी आ सकती है। मन में कई तरह के नकारात्मक विचार आएंगे। परिवार के प्रति सावधान रहने की जरूरत है। इस अवधि में माता जी की सेहत में गिरावट आ सकती है। घर में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। वाहन दुर्घटना होने की भी संभावना है। सावधानी से चलाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sun Transit 2021 kanya sankranti know prediction
तुला राशि - फोटो : सोशल मीडिया
तुला राशि

तुला राशि के जातकों को इस अवधि में आर्थिक नुकसान हो सकता है। धन की लेन-देन में सावधानी बरतें। धन निवेश करते समय विशेष सावधानी बरतें। आपके खर्चों में भी अप्रत्याशित बढ़ोतरी हो सकती है। इस समय आपका कर्ज बढ़ेगा। 

विज्ञापन
Sun Transit 2021 kanya sankranti know prediction
मकर राशि - फोटो : सोशल मीडिया
मकर राशि 

सेहत की दृष्टि से यह अवधि आपके लिए ठीक नहीं है। खान-पान पर विशेष ध्यान देना होगा। पेट संबंधी बीमारी परेशान कर सकती है। इस अवधि में तला-भुना, मसालेदार या बाहर का खाना खाने से बचें। जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed