Vishwakarma Jayanti 2021 Rashi ke Anusar Upay: विश्वकर्मा जयंती इस साल 17 सितंबर, शुक्रवार को मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यता के अनुसार, विश्वकर्मा जयंती हर साल कन्या संक्रांति के दिन मनाई जाती है। भगवान विश्वकर्मा को दुनिया का सबसे पहला इंजीनियर और वास्तुकार कहा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इन्होंने ही इंद्रपुरी, द्वारिका, हस्तिनापुर, स्वर्गलोक, लंका, जगन्नाथपुरी, भगवान शंकर का त्रिशुल, विष्णु का सुदर्शन चक्र का निर्माण किया था। माना जाता है कि विश्वकर्मा वास्तु देव के पुत्र हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, विश्वकर्मा जयंती के दिन राशि के अनुसार, विश्वकर्मा जी की पूजा करने से जातकों को शुभ फल की प्राप्ति होती है। कारोबार में वृद्धि होती है। धन-धान्य और सुख-समृद्धि की अभिलाषा रखने वालों के लिए भगवान विश्वकर्मा की पूजा करना आवश्यक और मंगलदायी है। विश्वकर्मा पूजा उन लोगों के लिए महत्वपूर्ण है जो कलाकार, शिल्पकार और व्यापारी हैं। इस तरह से करें अपनी राशि के अनुसार भगवान विश्वकर्मा की पूजा -
Vishwakarma Jayanti 2021: विश्वकर्मा जयंती के दिन राशि अनुसार जरूर करें ये उपाय, व्यापार में मिलेगी सफलता
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रुस्तम राणा
Updated Tue, 14 Sep 2021 07:01 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन