सूर्य देव 16 नवंबर की सुबह वृश्चिक राशि में प्रवेश कर चुके हैं। इस राशि पर सूर्य देव 15 दिसंबर तक विद्यमान रहेंगे, उसके बाद धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य के इस राशि परिवर्तन से कुछ राशियों पर शुभ तो कुछ राशियों पर अशुभ प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं सूर्य के इस गोचर का सभी राशियों प्रभाव -
Sun Transit 2020: सूर्यदेव कर चुके हैं वृश्चिक राशि में प्रवेश, जानें आपकी राशि पर क्या होगा असर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष
इस अवधि में आपको मिश्रित फल मिलेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से कुछ प्रतिकूल रहेगा, अग्नि विष तथा दवाओं के रिएक्शन से बचें। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभुत्व रहेगा किन्तु, षड्यंत्र का शिकार होने से बचें।लिए गए निर्णय तथा किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। शासन सत्ता का भरपूर सहयोग मिलेगा फिर भी कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझाएं तो बेहतर रहेगा।
वृषभ
यह अवधि आपके लिए शुभ नहीं है। आपस में स्नेह बनाए रखें किसी भी तरह के छोटे-मोटे विवाद को बढ़ने ना दें। विवाह संबंधी वार्ता में भी थोड़ा विलंब हो सकता है। व्यापारियों के लिए समय अपेक्षाकृत बेहतर रहेगा नए व्यापार आरंभ करने अथवा अनुबंध पर हस्ताक्षर करने की दृष्टि से समय अनुकूल है। सरकारी विभागों में कार्यो का निपटारा होगा।
मिथुन
आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। सरकारी नौकरी में भी आवेदन करना चाहें तो अवसर अनुकूल रहेगा। शत्रु परास्त होंगे कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत हैं। विद्यार्थियों अथवा प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को सफलता के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है।
कर्क
आपको शोध एवं आविष्कारक कार्यों में सफलता मिलेगी। छोटे स्तर से कार्य करके भी आप बड़ी सफलता पाएंगे। कोई भी नया कार्य आरंभ करना चाह रहे हो तो अनुकूल है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति अथवा प्रादुर्भाव के भी योग। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। परिवार की वरिष्ठ सदस्यों एवं भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें।