फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ज्योतिष: 17 सितंबर 2021 तक इन राशि वालों की होगी मौज, तरक्की के खुलेंगे दरवाजे

Thu, 19 Aug 2021 07:20 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Thu, 19 Aug 2021 07:20 AM IST
विज्ञापन
Sun in Leo august 2021 these five zodiac signs get benefits
सूर्य देव - फोटो : सोशल मीडिया

ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव को एक प्रभावशाली ग्रह माना जाता है। यह हर महीने अपनी राशि बदलते हैं। अगस्त माह में सूर्य देव 17 तारीख को कर्क राशि से सिंह राशि में प्रवेश कर गए हैं। सूर्य इस राशि में 17 सितंबर 2021 तक रहेंगे और फिर कन्या राशि में चले जाएंगे। ऐसे में कुछ विशेष राशि के जातकों को सूर्य ग्रह के इस राशि परिवर्तन से बहुत ही शानदार फल प्राप्त होंगे। इन्हें आर्थिक और सामाजिक रूप से फायदा होगा। ज्योतिष में सूर्य ग्रह को सिंह राशि का स्वामी माना जाता है। मेष राशि में ये उच्च भाव में होते हैं, तो वहीं तुला राशि में ये नीच के माने जाते हैं। उच्च भाव में ग्रह अधिक मजबूत और बलशाली होते हैं। जबकि नीच राशि में ये कमजोर हो जाते हैं। जिस किसी जातक की कुंडली में सूर्य देव की स्थिति मजबूत हो तो वह जातक अपने जीवन में खूब मान-सम्मान, उच्च पद प्रतिष्ठा हासिल करता है। आइए जानते हैं 17 सितंबर 2021 तक किन-किन राशियों की होगी मौज-

Sun in Leo august 2021 these five zodiac signs get benefits
मेष राशि - फोटो : सोशल मीडिया

मेष राशि

  • प्रतियोगिता में बैठने वाले विद्यार्थियों को अच्छे परिणा मिलेंगे। 
  • शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता मिलेगी। 
  • संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। 
  • नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति के भी योग हैं। 
  • प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। 
  • कार्य-व्यापार पर अधिक ध्यान देना समझदारी रहेगी।
Sun in Leo august 2021 these five zodiac signs get benefits
सिंह राशि - फोटो : सोशल मीडिया

सिंह राशि

  • समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। 
  • नौकरी में भी पदोन्नति के योग हैं। 
  • धर्म एवं अध्यात्म के प्रति भी गहरी रूचि रहेगी।
  • शादी-विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। 
  • सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करना अनुकूल रहेगा। 
  • संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। 
  • नवदंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति के भी योग बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sun in Leo august 2021 these five zodiac signs get benefits
तुला राशि - फोटो : सोशल मीडिया

तुला राशि

  • किसी बड़े कार्य की शुरूआत करने के लिए समय अनुकूल रहेगा। 
  • आर्थिक पक्ष और मजबूत होगा।
  • नए स्रोतों से धन प्राप्ति के योग बनेंगे।
  • विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल होगा। 
  • प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने की संभावना है।
  • परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से मतभेद न पैदा होने दें।
विज्ञापन
Sun in Leo august 2021 these five zodiac signs get benefits
धनु राशि - फोटो : सोशल मीडिया

धनु राशि

  • धर्म एवं अध्यात्म के प्रति रूचि बढ़ेगी।
  • भाग्योन्नति के योग बनेंगे।
  • नौकरी में भी पदोन्नति हो सकती है। 
  • कोर्ट-कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत हैं।
  • यात्रा-देशाटन का लाभ मिलेगा। 
  • विद्यार्थियों को शिक्षा ग्रहण के नए अवसर मिलेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed