फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raksha Bandhan 2021: भाई की दीर्घायु और सुखी जीवन के लिए राशि के अनुसार बांधें राखी

Tue, 17 Aug 2021 07:12 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Tue, 17 Aug 2021 07:12 AM IST
विज्ञापन
Raksha Bandhan 2021 rakhi according to zodiac signs
रक्षाबंधन 2021 - फोटो : अमर उजाला

Raksha Bandhan 2021: रक्षाबंधन का पावन त्योहार सावन मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। यह त्योहार भाई-बहन के प्रेम को समर्पित है। यह त्योहार पूरे भारत में बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। इस साल यह त्योहार 22 अगस्त, रविवार को मनाया जाएगा। इस दिन बहन अपने भाई की लंबी आयु और सुखी जीवन की कामना के लिए उन्हें रक्षा सूत्र बांधती हैं जिसे राखी कहा जाता है। साथ ही बहन अपने भाई की आरती उतारती है, माथे पर तिलक लगाती है और मिठाई खिलाकर उसका मुंह मीठा करती है। बदले में भाई अपनी बहन को तोहफा देता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि बहन अपने भाई की राशि के अनुसार राखी बांधती है तो यह भाई के लिए बेहद लाभकारी और शुभ होता है। इस बार आप अपने भाई को उनकी राशि के अनुसार राखी बांधकर इस त्योहार को और भी खास बना सकते हैं। 

Raksha Bandhan 2021 rakhi according to zodiac signs
राशि
मेष

यदि आपके भाई की राशि मेष है तो इसका स्वामी मंगल है। ऐसे लोगों को लाल रंग की राखी बांधना शुभ माना जाता है। इससे उनके जीवन में भरपूर ऊर्जा बनी रहती है।

Raksha Bandhan 2021 rakhi according to zodiac signs
राशि

वृष
इस राशि के लोगों का स्वामी शुक्र है। बहन अपने भाई को नीले रंग की राखी पहनाएं तो उसके लिए शुभ होगा। इससे उन्हें बेहतर परिणाम भी मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Raksha Bandhan 2021 rakhi according to zodiac signs
मिथुन
मिथुन

इस राशि के स्वामी बुध है। ऐसे में आप चाहे तो अपने भाई को हरे रंग की राखी बांध सकते हैं। इससे सुख,समृद्धि और दीर्घायु होते हैं।

विज्ञापन
Raksha Bandhan 2021 rakhi according to zodiac signs
राशि
कर्क

इस राशि के स्वामी चंद्रमा है। ऐसे लोगों के लिए पीले या फिर सफेद रंग की राखी सही होगी। इस रंग से आपके जीवन में भरपूर खुशहाली आएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed