फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ज्योतिष: अश्लेषा नक्षत्र में सूर्य देव ने किया प्रवेश, इन 4 राशि वालों को होगा आर्थिक लाभ

Wed, 04 Aug 2021 06:03 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Wed, 04 Aug 2021 06:03 AM IST
विज्ञापन
sun in ashlesha nakshatra financial condition of these 4 zodiac signs
अश्लेषा नक्षत्र में सूर्य - फोटो : सोशल मीडिया

ज्योतिष विज्ञान के अनुसार, ग्रहों के राशि परिवर्तन के साथ-साथ नक्षत्र परिवर्तन भी महत्वपूर्ण माना जाता है। सूर्य देव ने 3 अगस्त को सुबह 3 बजकर 42 मिनट पर अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश किया है। सूर्य के इस नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव मेष से लेकर मीन राशि तक पड़ेगा। खास बात ये है कि इस नक्षत्र में बुध देव विराजमान हैं। ऐसे में इस नक्षत्र में सूर्य और बुध का संयोग कुछ विशेष राशि के जातकों पर शुभ प्रभाव डालेगा। सूर्य देव कृतिका, उत्तराषाढा और उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के स्वामी माने जाते हैं। वहीं अश्लेषा स्वयं बुध देव का नक्षत्र है। ज्योतिष विज्ञान में बुध और सूर्य जिस भी राशि-नक्षत्र में होते हैं वहां बुधादित्य योग का निर्माण करते हैं। ऐसे में कुछ विशेष राशि के जातकों को शानदार परिणाम प्राप्त होते हैं। आइए जानते हैं सूर्य ग्रह के अश्लेषा नक्षत्र में आने से किन राशि के जातकों की कटेगी चांदी-

sun in ashlesha nakshatra financial condition of these 4 zodiac signs
मेष राशि - फोटो : सोशल मीडिया
मेष राशि

सूर्य के अश्लेषा नक्षत्र में आने से मेष राशि के जातकों को धनलाभ की प्राप्ति होगी। इसके प्रभाव से आपको रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। यह माह भी आपके लिए शुभ रहेगा। इस दौरान विद्यार्थियों को शुभ परिणाम मिलेंगे। वहीं करियर में सफलता के योग बनेंगे।

sun in ashlesha nakshatra financial condition of these 4 zodiac signs
मिथुन राशि - फोटो : सोशल मीडिया
मिथुन राशि

सूर्य देव के अश्लेषा नक्षत्र में आने से मिथुन राशि के जातकों की चांदी कटेगी। इस दौरान आपको आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। आमदनी में वृद्धि होने की भी संभावना है। यदि आप निवेश करने की सोच रहे हैं तो ये समय आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। कारोबार में भी लाभ के योग बनेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
sun in ashlesha nakshatra financial condition of these 4 zodiac signs
सिंह राशि - फोटो : सोशल मीडिया
सिंह राशि

अगस्त माह में सिंह राशि में बुध देव गोचर करेंगे। सूर्य के अश्लेषा नक्षत्र में आने से आपके भाग्य में वृद्धि होगी। इस दौरान आप जो भी कार्य लगन से करेंगे उसमें सफलता जरूर मिलेगी। करियर की दृष्टि से भी यह अवधि आपके लिए खूब अनुकूल होगी। आपके पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

विज्ञापन
sun in ashlesha nakshatra financial condition of these 4 zodiac signs
तुला राशि - फोटो : सोशल मीडिया
तुला राशि

सूर्य देव के अश्लेषा नक्षत्र में आने से तुला राशि के जातकों शानदार परिणाम मिलेंगे। अगर आप इस दौरान कोई भी नया काम शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं तो ये समय आपके लिए शुभ रहेगा। संपत्ति में लाभ के योग बनेंगे और वाहन सुख की भी प्राप्ति हो सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed