फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hariyali Amavasya 2021: हरियाली अमावस्या पर अपनी राशि के अनुसार लगाएं पौधे, मिलेगी सफलता

Wed, 04 Aug 2021 06:02 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Wed, 04 Aug 2021 06:02 AM IST
विज्ञापन
hariyali amavasya 2021 do plantation according to your zodiac sign
अमावस्या तिथि 2021 - फोटो : अमर उजाला

Hariyali Amavasya 2021 Date: हरियाली अमावस्या श्रावण मास में पड़ने वाली अमावस्या को कहते हैं। इसे श्रावणी अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। इस साल श्रावणी अमावस्या 8 अगस्त, रविवार के दिन पड़ रही है। किसानों के लिए हरियाली अमावस्या विशेष होती है। किसान इस दिन एक-दूसरे को गुड़ और धानी की प्रसाद देकर अच्छे मानसून की शुभकामना संदेश देते हैं। साथ ही वे अपने कृषि यंत्रों का पूजन भी करते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, हरियाली अमावस्या पर पितरों की शांति के लिए पिंडदान और दान-धर्म करने का महत्व है। इस दिन दिन वृक्षारोपण का कार्य विशेष रूप से किया जाता हैं। कहते हैं श्रावणी अमावस्या के दिन एक नया पौधा लगाना शुभ माना जाता हैं। ज्योतिष विज्ञान के अनुसार, ग्रह और व्यक्ति की राशियों के बीच गहरा संबंध होता है। इसलिए हरियाली अमावस्या के दिन अपनी राशि के अनुसार पौधे रोपने से व्यक्ति की परेशानियां दूर हो जाती हैं। आप अपनी राशि के अनुसार ये पेड़-पौधे लगा सकते हैं-

hariyali amavasya 2021 do plantation according to your zodiac sign
राशि
मेष राशि

हरियाली अमावस्या के दिन मेष राशि वाले जातकों को आंवला का वृक्ष लगाना चाहिए।

hariyali amavasya 2021 do plantation according to your zodiac sign
राशि
वृष राशि 

श्रावणी अमावस्या के दिन वृष राशि के जातकों को जामुन का पेड़ लगाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
hariyali amavasya 2021 do plantation according to your zodiac sign
मिथुन
मिथुन राशि

हरियाली अमावस्या के दिन मिथुन राशि के जातकों को चंपा का पौधा लगाना चाहिए।

विज्ञापन
hariyali amavasya 2021 do plantation according to your zodiac sign
राशि
कर्क राशि

हरियाली अमावस्या के दिन कर्क राशि के जातकों को पीपल का पेड़ लगाना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed