Vaibhav Lakshmi Vrat Vidhi: शुक्रवार के दिन इस तरह करें वैभव लक्ष्मी व्रत की पूजा, धन संबंधी समस्याओं से मिलेगी मुक्ति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार का दिन मुख्य रूप से माता लक्ष्मी को समर्पित किया गया है, इसके साथ ही मां दुर्गा और संतोषी मां की पूजा भी शुक्रवार के दिन करने का विधान है। इस दिन मां लक्ष्मी के विभिन्न स्वरूपों की पूजा की जाती है। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार का दिन बहुत उत्तम रहता है। कई लोग शुक्रवार के दिन वैभव लक्ष्मी का व्रत और पूजन करते हैं। मान्यता है कि वैभव लक्ष्मी की पूजा करने से व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी होती है आर्थिक परेशानियों से मुक्ति मिलती है। तो चलिए जानते हैं वैभव लक्ष्मी व्रत और पूजन की संपूर्ण विधि।
शुक्रवार के दिन महिलाएं को ब्रह्ममुहूर्त में उठकर, सभी नित्यकर्मों से निवृत्त होकर स्नान करें।
मंदिर और पूरे घर की की साफ-सफाई कर लें। इसके बाद मां लक्ष्मी का ध्यान करते हुए व्रत का संकल्प लें।
धूप दीप प्रज्जवलित करें और पूरे दिन फलाहार कर आप व्रत करें।
संध्या के समय पुनः स्नान करें और पूजा करने के लिए पूर्व दिशा की तरफ मुंह करके बैठ जाएं।
इसके बाद चौकी पर लाल कपड़ा बिछाएं और उस पर वैभव लक्ष्मी की तस्वीर या प्रतिमा विराजमान करें।
मां लक्ष्मी की तस्वीर के पास में ही श्रीयंत्र भी स्थापित करें।
अब मां लक्ष्मी के समक्ष एक उंजरी (दोनों हाथों की हथेलियों को जोड़कर बनने वाला स्थान) चावल लेकर उसकी ढेरी बनाएं।
इसके बाद तांबे के लोटे में जल भरकर चावल के ढेर पर रख दें। लोटे के ऊपर एक छोटी कटोरी रखें। इसमें सोने या चांदी का कोई आभूषण रख दें। यदि आभूषण न हो तो एक सिक्का रख सकते हैं।
वैभव लक्ष्मी के समक्ष गाय के शुद्ध घी का दीपक जलाएं और उन्हें लाल चंदन, गंध, लाल वस्त्र, लाल फूल अर्पित करें।
चावल और गाय से दूध से खीर बनाकर मां वैभव लक्ष्मी को भोग अर्पित करें या सफेद मिठाई का भोग भी लगा सकते हैं।
मां लक्ष्मी की पूजा करते समय श्रीयंत्र की भी पूजा करें।
वैभव लक्ष्मी व्रत की कथा पढ़ें। कथा संपन्न होने पर मां की आरती करें।