फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   shukra grah ko majboot karne ke upay Do these measures to strengthen the planet Venus and get money

इन उपायों को करने से मजबूत होता है शुक्र ग्रह, घर में आती है संपन्नता, रुपए-पैसों की नहीं रहती है कोई कमी

Fri, 24 Sep 2021 07:13 AM IST
शशि सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 24 Sep 2021 07:13 AM IST
विज्ञापन
shukra grah ko majboot karne ke upay Do these measures to strengthen the planet Venus and get money
venus planet

ज्योतिष शास्त्र में नौ ग्रह बताए गए हैं, इनमें से राहु केतु को छोड़कर सभी ग्रहों को किसी न किसी राशि का आधिपत्य प्राप्त है। इन ग्रहों के नाम पर ही सप्ताह के दिनों के नाम रखें गए हैं और ये दिन उससे संबंधित ग्रहों का प्रतिनिधित्व करते हैं। ये ग्रह अलग-अलग फल प्रदान करते हैं। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को प्रेम और भौतिक सुखों व धन वैभव का ग्रह माना गया है। यदि शुक्र ग्रह की स्थिति प्रतिकूल हो तो इससे भौतिक सुखों में आने लगती है, व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। जिन लोगों की कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर होता है उनके प्रेम संबंधों में अड़चनें बनी रहती हैं या फिर वैवाहिक जीवन में समस्याएं आने लगती हैं। शुक्रवार के दिन यदि कुछ उपाय कर लिए जाएं तो इससे आपका शुक्र ग्रह मजबूत होता है वह जीवन में संपन्नता व खुशहाली आती है। तो आइए जानते हैं कि शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए क्या उपाय करने चाहिए।

विज्ञापन

 

shukra grah ko majboot karne ke upay Do these measures to strengthen the planet Venus and get money
ग्रह नक्षत्र
शुक्र को मजबूत करने के लिए मंत्र जाप

यदि शुक्र ग्रह के कारण आपके जीवन में आर्थिक तंगी उत्पन्न हो रही है तो प्रत्येक शुक्रवार और पूर्णिमा के दिन शुक्र के इस मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे शुक्र मजबूत होता है और आपकी रुपए-पैसों से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं।

शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए मंत्र- "ऊं द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः"

विज्ञापन
विज्ञापन

shukra grah ko majboot karne ke upay Do these measures to strengthen the planet Venus and get money
planet
खाने में करें सफेद चीजों का प्रयोग-

सफेद चीजों को शुक्र ग्रह से संबंधित माना जाता है। शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए खाने में सफेद चीजों जैसे, चावल की खीर, दूध, दही आदि का सेवन करना चाहिए। इससे शुक्र मजबूत होता है और शुभ परिणामों की प्राप्ति होती है।

 

विज्ञापन

शुक्र ग्रह को मजबूत बनाने के लिए इन बातों का रखें ध्यान-
  •  यदि आप शुक्र ग्रह को मजबूत बनाना चाहते हैं तो साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
  • इसके अलावा इत्र का प्रयोग न दान करना चाहिए। 
  • सफेद रंग के वस्त्रों व सफेद वस्तुओं को दान करना चाहिए।
  • शुक्र ग्रह को मजबूत बनाने के लिए हमेशा महिलाओं का सम्मान करना चाहिए।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed