Shukra Gochar Ka Rashiyon Par Prabhav: वैदिक ज्योतिष के अनुसार साल 2025 का आखिरी शुक्र गोचर 20 दिसंबर को होने जा रहा है, जो कई राशियों के लिए बड़े सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। इस दिन शुक्र ग्रह धनु राशि में प्रवेश करेगा और 13 जनवरी 2026 तक वहीं विराजमान रहेगा। शुक्र को प्रेम, धन, सुख-सुविधा और सौंदर्य का कारक माना जाता है, ऐसे में इसका धनु राशि में गोचर आर्थिक स्थिति, संबंधों और करियर से जुड़े मामलों में नई संभावनाओं के द्वार खोल सकता है। खास तौर पर कुछ राशियों के लिए यह समय भाग्य परिवर्तन जैसा साबित हो सकता है।
Mulank 6 Love Life: खुद से ज्यादा पार्टनर की परवाह करते हैं मूलांक 6 के लोग, प्रेम को देते हैं प्राथमिकता
शुक्र का यह गोचर 5 राशियों के लिए धन लाभ, नए अवसर और प्रगति के संकेत दे रहा है। इस दौरान यात्राओं से सुख और अनुभव बढ़ेंगे, कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं और लंबे समय के निवेश के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। आत्म-विकास, आध्यात्मिक सोच और रिश्तों में गहराई लाने के लिए यह अवधि विशेष मानी जा रही है। साझा अनुभवों और आपसी समझ के ज़रिए संबंध मजबूत होंगे। आइए जानते हैं कि धनु राशि में शुक्र का यह गोचर किन 5 राशियों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है।
Ketu Gochar 2026: जनवरी में केतु इन राशि वालों को देंगे अच्छे रिजल्ट, शुरू होगा इनका गोल्डन टाइम
2 of 6
जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बनाए रखने के लिए थोड़ा धैर्य और समझदारी दिखानी होगी।
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए शुक्र ग्रह धन और दांपत्य से जुड़े महत्वपूर्ण भावों का स्वामी है और धनु राशि में इसका गोचर आपके भाग्य भाव को सक्रिय करेगा। इस दौरान करियर में आपको किस्मत का अच्छा साथ मिलेगा और कार्यक्षेत्र में किए गए प्रयास सफल होते नजर आएंगे। नौकरी या व्यवसाय में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, हालांकि खर्चों में भी इजाफा हो सकता है, इसलिए संतुलन बनाए रखना जरूरी रहेगा। दांपत्य जीवन में सुख बना रहेगा, लेकिन जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बनाए रखने के लिए थोड़ा धैर्य और समझदारी दिखानी होगी। कुल मिलाकर प्रेम जीवन स्थिर रहेगा और किसी बड़े विवाद की आशंका नहीं है।
3 of 6
निजी जीवन में जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर रहेंगे।
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए शुक्र ग्रह धन और भाग्य का प्रतिनिधित्व करता है और धनु राशि में इसका गोचर आपके सुख भाव को प्रभावित करेगा। इस समय आपको आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर मिल सकते हैं और जीवन में सुख-सुविधाओं की वृद्धि होगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप खुद को पहले से अधिक सहज महसूस करेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को अपनी रणनीति और कौशल के बल पर अच्छा मुनाफा मिल सकता है, जिससे वे प्रतिस्पर्धियों से आगे निकलेंगे। निजी जीवन में जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर रहेंगे और आपसी समझ बेहतर होगी, जिससे पारिवारिक वातावरण खुशहाल बना रहेगा।
4 of 6
कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी।
- फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए शुक्र ग्रह आत्मबल और परिवर्तन से जुड़े भावों का स्वामी है। धनु राशि में शुक्र का गोचर आपके साहस और प्रयास के भाव में होगा, जिससे भाग्य आपका पूरा साथ देगा। इस दौरान आप अपनी क्षमताओं का बेहतर उपयोग करते हुए धन कमाने पर ध्यान केंद्रित करेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति में स्थिरता आएगी। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। प्रेम और दांपत्य जीवन में आपका सकारात्मक नजरिया रिश्तों को और मजबूत करेगा। साथ ही मानसिक संतुलन अच्छा रहने से स्वास्थ्य पर भी इसका सकारात्मक असर दिखाई देगा।
5 of 6
विदेश से जुड़े कामों या नौकरी के अवसर सामने आ सकते हैं।
- फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए शुक्र शिक्षा, प्रेम और करियर से जुड़े भावों का स्वामी है। इस गोचर के दौरान आपको यात्राओं के अधिक योग बन सकते हैं और आपका झुकाव आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर बढ़ सकता है। विदेश से जुड़े कामों या नौकरी के अवसर सामने आ सकते हैं, जो आपके करियर लक्ष्यों को पूरा करने में सहायक होंगे। हालांकि निजी जीवन में जीवनसाथी के साथ तालमेल की कमी महसूस हो सकती है, जिससे रिश्ते में थोड़ी दूरी आ सकती है। इस समय संवाद और धैर्य से काम लेना बेहद जरूरी रहेगा, ताकि रिश्तों में विश्वास बना रहे।