फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ketu Gochar 2026: जनवरी में केतु इन राशि वालों को देंगे अच्छे रिजल्ट, शुरू होगा इनका गोल्डन टाइम

Tue, 16 Dec 2025 12:51 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Tue, 16 Dec 2025 12:51 PM IST
सार

Ketu Gochar 2026 Rashifal: ज्योतिष गणना के मुताबिक, साल 2026 में केतु का पहला महत्वपूर्ण गोचर जनवरी में होने वाला है। वह 25 जनवरी 2026 को पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के द्वितीय चरण से निकलकर प्रथम चरण में अपना स्थान लेंगे। 

विज्ञापन
Ketu Gochar 2026 in january know impact on zodiac and Rashifal in hindi
Ketu Gochar 2026 Rashifal - फोटो : अमर उजाला

Ketu Gochar 2026 Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में केतु को एक छाया ग्रह माना गया है, जो व्यक्ति के जीवन में अचानक होने वाले बदलाव, आध्यात्मिक झुकाव का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि, केतु का गोचर राशियों पर विशेष प्रभाव डालता है। इससे जहां कुछ राशियों की चुनौतियां बढ़ती हैं, तो वहीं कई राशियों के लिए यह अप्रत्याशित लाभ के जैसा हो सकता है। केतु का प्रभाव जातकों के उन्नति के द्वार को भी खोल देता है। ज्योतिष गणना के मुताबिक, साल 2026 में केतु का पहला महत्वपूर्ण गोचर जनवरी में होने वाला है। वह 25 जनवरी 2026 को पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के द्वितीय चरण से निकलकर प्रथम चरण में अपना स्थान लेंगे। केतु इस नक्षत्र पद में आने पर कुछ राशि वालों को व्यापार में धनलाभ, रुके हुए कार्यों में गति और करियर में तरक्की मिल सकती हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।



Mulank 5 Love Life: पार्टनर के साथ एडवेंचर चाहते हैं मूलांक 5 के लोग, रिलेशनशिप में नहीं पसंद रोक-टोक
2026 Lucky Mulank: इन मूलांक के जातकों के लिए लकी रहेगा साल 2026, चमक उठेगी किस्मत

Ketu Gochar 2026 in january know impact on zodiac and Rashifal in hindi
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह समय नई उम्मीद और सफलता से भरा रहेगा। - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए समय सबसे खास रहने वाला है। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती हैं और आपका मन धार्मिक कार्यों में लगेगा। आप निवेश को लेकर नई प्लानिंग करेंगे और कोई वाहन इस समय खरीद सकते हैं। विवाह के योग बनेंगे और घर में मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते हैं। सेल्स, मार्केटिंग या फिल्ड जैसे सेक्टर में काम करने वालों को नया अवसर मिलेगा। निवेश में भी अच्छा रिजल्ट मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह समय नई उम्मीद और सफलता से भरा रहेगा।

Vastu Tips For Mor Pankh: घर की इन जगहों पर रखें मोर पंख, बनी रहेगी सुख-समृद्धि और खुशहाली

Ketu Gochar 2026 in january know impact on zodiac and Rashifal in hindi
किसी बड़ी समस्या का समाधान खोजने में सिंह राशि वालों को कामयाबी मिल सकती हैं। इस समय आपका मन प्रसन्न रहेगा। - फोटो : daily rashifal

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए समय सकारात्मकता से भरा रहेगा। आपके जीवन में किसी की दस्तक हो सकती हैं। आप परिवार वालों के लिए नए बिजनेस और कुछ योजनाओं को लागू करेंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। विदेश यात्रा तक जाने का सौभाग्य प्राप्त होगा। खास बात यह है कि, आपके बनते काम में आ रही बाधा दूर होगी। सफलता के लिए सभी कोशिश रंग लेकर आएगी। लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को मनचाहा अवसर मिल सकता है। किसी बड़ी समस्या का समाधान खोजने में सिंह राशि वालों को कामयाबी मिल सकती हैं। इस समय आपका मन प्रसन्न रहेगा।

Rahu Gochar 2026: साल 2026 में आपके लिए कैसी रहेगी राहु की चाल, जानें अपनी राशि का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
Ketu Gochar 2026 in january know impact on zodiac and Rashifal in hindi
वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। - फोटो : अमर उजाला

वृश्चिक राशि
ज्योतिषियों के मुताबिक, आपको नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती हैं। यदि आप साझेदारी में कोई काम करते हैं, तो आपको अपने पार्टनर की तरफ से पूरा समर्थन मिलेगा। यह समय करियर को नई दिशा देने के लिए भी शुभ रहेगा। आपको भाई-बहनों का हर काम में साथ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ मिलकर संपत्ति या किसी बड़े निवेश की योजना आप बनाएंगे। कार्यस्थल पर सम्मान बढ़ेगा और वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा।

Ketu Gochar 2026: केतु गोचर का 12 राशियों पर क्या होगा प्रभाव ? जानें किसे होगा लाभ और किसकी बढ़ेगी समस्या

 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed