फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mulank 6 Love Life: खुद से ज्यादा पार्टनर की परवाह करते हैं मूलांक 6 के लोग, प्रेम को देते हैं प्राथमिकता

Tue, 16 Dec 2025 05:00 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Tue, 16 Dec 2025 05:00 PM IST
सार

Mulank 6 Love Life Traits: मूलांक 6 के लोग प्रेम के मामले में बेहद रोमांटिक होते हैं। ये अपने पार्टनर को खुश रखने के लिए दिल खोलकर प्रयास करते हैं। आइए इनके प्रेम जीवन के बारे में विस्तार से जानते हैं...

विज्ञापन
mulank 6 love life kaisi hoti hai mulank 6 personality traits love compatibility
पार्टनर को अपनी दुनिया मानते हैं मूलांक 6 के लोग - फोटो : Amar Ujala

Mulank 6 Love Life Personality Traits: अंक शास्त्र में मूलांक 6 का स्वामी ग्रह शुक्र माना जाता है। शुक्र प्रेम, सौंदर्य, आकर्षण, भौतिक सुख और रिश्तों का कारक ग्रह है। जिन लोगों का जन्मांक 6 होता है, यानी जिनकी जन्म तिथि 6, 15 या 24 होती है, वे स्वभाव से प्रेमपूर्ण, भावुक और रिश्तों को बहुत महत्व देने वाले होते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन इनके जीवन का अहम हिस्सा होता है।



मूलांक 6 के लोग प्रेम के मामले में बेहद रोमांटिक होते हैं। ये अपने पार्टनर को खुश रखने के लिए दिल खोलकर प्रयास करते हैं। छोटे-छोटे सरप्राइज देना, भावनात्मक सहारा देना और रिश्ते में गर्माहट बनाए रखना इनकी खासियत होती है। ये लोग अपने प्रेम संबंधों में स्थिरता चाहते हैं और अक्सर गंभीर रिश्तों की ओर आकर्षित होते हैं।

Mulank 5 Love Life: पार्टनर के साथ एडवेंचर चाहते हैं मूलांक 5 के लोग, रिलेशनशिप में नहीं पसंद रोक-टोक

mulank 6 love life kaisi hoti hai mulank 6 personality traits love compatibility
हर परिस्थिती में साथ खड़े होते हैं  - फोटो : adobe stock

हर परिस्थिती में साथ खड़े होते हैं 
प्यार में मूलांक 6 के लोग बेहद समर्पित और वफादार होते हैं। एक बार किसी से जुड़ जाने के बाद ये पूरी ईमानदारी से रिश्ता निभाते हैं। इन्हें अपने पार्टनर की जरूरतों का खास ख्याल रहता है और ये हर सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं। इनकी यही केयरिंग नेचर इन्हें एक आदर्श प्रेमी बनाती है।

mulank 6 love life kaisi hoti hai mulank 6 personality traits love compatibility
नकारात्मक पहलू - फोटो : adobe stock

नकारात्मक पहलू
हालांकि, मूलांक 6 की लव लाइफ में कुछ नकारात्मक पहलू भी देखने को मिलते हैं। ये लोग अपने पार्टनर से बहुत अधिक उम्मीदें रखने लगते हैं। जब उनकी अपेक्षाएं पूरी नहीं होतीं, तो वे भावनात्मक रूप से आहत हो जाते हैं। कभी-कभी इनका अत्यधिक लगाव रिश्ते में दबाव पैदा कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
mulank 6 love life kaisi hoti hai mulank 6 personality traits love compatibility
प्रेम में कैसे होते हैं मूलांक 6 के लोग? - फोटो : adobe stock

इनका एक और नकारात्मक पक्ष यह है कि ये अक्सर खुद को नजरअंदाज कर देते हैं और हर बार सामने वाले को प्राथमिकता देते हैं। इससे भावनात्मक थकान और असंतोष पैदा हो सकता है। मूलांक 6 के लोगों को यह सीखने की जरूरत होती है कि प्यार में खुद की खुशी भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।
 

विज्ञापन
mulank 6 love life kaisi hoti hai mulank 6 personality traits love compatibility
प्रेम में कैसे होते हैं मूलांक 6 के लोग? - फोटो : Adobe

कुल मिलाकर मूलांक 6 के लोग प्यार में सच्चे, संवेदनशील और दिल से जुड़े हुए होते हैं। यदि ये अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें और अपेक्षाओं में संतुलन बनाएं, तो इनका प्रेम जीवन बेहद खुशहाल और स्थिर बन सकता है।


 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro, vastu shastra and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed