फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

shukra Gochar 2021: 6 सितंबर से शुक्र का तुला राशि में गोचर इन 5 राशिवालों की बढ़ाएगा धन-संपत्ति

Fri, 03 Sep 2021 06:47 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Fri, 03 Sep 2021 06:47 AM IST
विज्ञापन
shukra gochar 6 september 2021 venus transit in libra increase the wealth of these 5 zodiac signs
शुक्र का तुला राशि में गोचर 2021 - फोटो : अमर उजाला

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र विलासितापूर्ण जीवन, ऐश्वर्य, जैविक संरचना, फिल्म उद्योग, भारी उद्योग कॉस्मेटिक, केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में उच्चपद दिलाने वाले ग्रह हैं। शुक्र देव को इस संसार के समस्त भौतिक सुखों का कारक माना जाता है। शुक्र देव 6 सितंबर कन्या राशि से निकलकर स्वराशि तुला में प्रवेश करेंगे। शुक्र इस राशि में 2 अक्तूबर 2021 तक रहेंगे। इसके बाद ये वृश्चिक राशि में चले जाएंगे। ये वृष और तुला राशि का स्वामी हैं। शुक्र देव कन्या राशि में नीच के तो मीन राशि राशि में उच्च के माने जाते हैं। कोई भी ग्रह अपनी राशि में मजबूत स्थिति में होता है। वहीं जिन जातकों की जन्म कुंडली में ये केंद्र और त्रिकोण में भ्रमण कर रहे होंगे उनके लिए तो किसी वरदान से कम नहीं है। अपनी राशि में पहुंचकर ये पञ्चमहापुरुष योगों में से महान मालव्य योग का निर्माण करेंगे। जिनकी जन्म कुंडली में अशुभ भाव में रहेंगे उनके लिए शुक्र कम फलदाई होंगे। शुक्र के राशि परिवर्तन से पांच राशियों के जातकों को बहुत जबरदस्त परिणाम मिलेंगे। ये राशियां इस प्रकार हैं- 

shukra gochar 6 september 2021 venus transit in libra increase the wealth of these 5 zodiac signs
कर्क राशि - फोटो : सोशल मीडिया
कर्क राशि

शुक्र ग्रह का यह गोचर आपके सुखों में वृद्धि करेगा। कोई भी बड़े से बड़ा कारण कार्य आरंभ करना चाहें अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहें तो अवसर अनुकूल रहेगा। महिलाओं के लिए तो ग्रह गोचर और भी बेहतर रहेगा। मकान वाहन खरीदने का सपना पूर्ण हो सकता है विलासिता पूर्ण वस्तुओं में भी खर्च होगा। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। मित्रों तथा संबंधियों से भी सुखद समाचार प्राप्ति के योग हैं।


shukra gochar 6 september 2021 venus transit in libra increase the wealth of these 5 zodiac signs
कन्या राशि - फोटो : सोशल मीडिया
कन्या राशि

इस अवधि में आपका आर्थिक पक्ष मजबूत करेंगे। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद है। अपनी ऊर्जा शक्ति का पूर्ण उपयोग करते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। अपनी वाणी कुशलता के बल पर कठिन हालात को भी आसानी से नियंत्रित कर लेंगे कोर्ट कचहरी से जुड़े मामले भी बाहर ही सुलझाएं। महिलाओं के लिए ग्रह-गोचर और अनुकूल रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
shukra gochar 6 september 2021 venus transit in libra increase the wealth of these 5 zodiac signs
तुला राशि - फोटो : सोशल मीडिया
तुला राशि

शुक्र के गोचर से शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। राजनीति में भी अपनी किस्मत आजमाना चाहें तो अवसर अनुकूल रहेगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी समय बेहतर रहेगा। संतान की चिंता में कमी आएगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति के योग हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। विवाह संबंधित वार्ता सफल रहेगी। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा।

विज्ञापन
shukra gochar 6 september 2021 venus transit in libra increase the wealth of these 5 zodiac signs
धनु राशि - फोटो : सोशल मीडिया
धनु राशि

आपके आर्थिक लाभ में वृद्धि होगी। यह समय आपके लिए श्रेष्ठ फलदाई रहेगा इसलिए बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना हो, व्यापार आरंभ करना हो अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो निर्णय लेने में विलंब न करें। शादी विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय और अनुकूल रहेगा। सरकारी सर्विस के लिए प्रयास करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed