Shubh Muhurat June 2022: हमारे वैदिक धर्म के अनुसार हम जब भी कोई शुभ कार्य करना चाहते हैं तो सबसे पहले शुभ मुहूर्त खोजते हैं। मान्यता है कि व्यक्ति जब भी कोई कार्य मुहूर्त को देखकर करता है तो वह उस कार्य में अवश्य सफल होता है। ज्योतिष शास्त्र में स्पष्ट रूप से कहा गया है जिस प्रकार दिन रात के 24 घंटे के बीच 12 राशियां विचरण करती हैं, उसी तरह दिन और रात के मध्य 30 मुहूर्त विचरण करते हैं। लंबे समय बाद एक बार फिर शादियों के सीजन में कारोबार रफ्तार पकड़ेगा। जून 2022 में विवाह के लिए 12 शुभ मुहूर्त हैं। जून के महीने में विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश, खरीदारी, नामकरण और जनेऊ संस्कार के लिए कई शुभ मुहूर्त देखने को मिल रहे हैं। जून में जहां गृह प्रवेश के लिए 4 दिन, वाहन-मकान प्रॉपर्टी की खरीदारी के लिए 8 दिन, मुंडन के लिए 9 दिन, जनेऊ संस्कार के लिए सिर्फ 2 दिन का शुभ मुहूर्त है। वहीं शादी के लिए एर नामकरण के लिए 12 दिन का शुभ मुहूर्त है। तो यदि आपको जून माह में कोई मांगलिक कार्य करना है, तो आप जून के शुभ मुहूर्त के बार में जान लें। आइए जानते सभी शुभ मुहूर्त के बारे में।
June 2022 Shubh Muhurat: जून में 12 दिन रहेंगे विवाह मुहूर्त , विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश के शुभ मुहूर्त भी देखें
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Wed, 01 Jun 2022 12:42 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन