फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shani Vakri 2022: कुछ दिन बाद शुरू होगी शनि की उल्टी चाल, 4 राशियों के लोग होंगे मालामाल

Tue, 31 May 2022 12:07 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 31 May 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
shani vakri june 2022 Positive Impact on the people of 4 zodiac signs
5 जून को शनि कुंभ राशि में परिवर्तन से पहले वक्री होने जा रहे हैं। - फोटो : अमर उजाला

Shani Vakri 2022 Date: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन,उदय,अस्त,मार्गी और वक्री होना बहुत ही मायने रखता है। क्योंकि ज्योतिष में ग्रहों की चाल में बदलाव से जातकों के जीवन पर व्यापक असर पड़ता है। सभी नौ ग्रहों में अलग-अलग अंतराल पर राशि परिवर्तन करते हैं। इसी सब में शनि ग्रह का ज्योतिष शास्त्र में विशेष महत्व होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि ग्रह कर्मफलदाता हैं। यदि किसी साधक के कर्म अच्छे हुए तो शनि देव उन्हें शुभ फल देते हैं और यदि जातक के कर्म अच्छे नहीं है तो उसका अशुभ फल मिलता है। 5 जून को शनि कुंभ राशि में परिवर्तन से पहले वक्री होने जा रहे हैं। जो 23 अक्तूबर तक इसी वक्री अवस्था में ही गोचर करेंगे। शनि की इस वक्री चाल का सभी राशियों पर इस विशेष प्रभाव पड़ेगा।  किसी के लिए शनि की ये चाल शुभ फलदायी साबित होगी तो किसी के लिए अशुभ होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। शनि की उल्टी चाल से चार राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां जिनको इसका शुभ परिणाम मिलने की संभावना है। 

shani vakri june 2022 Positive Impact on the people of 4 zodiac signs
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
5 जून को शनि ग्रह मेष राशि के एकादश भाव में वक्री होने जा रहे हैं। शनि की यह वक्री चाल आपके लिए शुभ रहेगी। इस दौरान आपको अपने करियर ग्राफ में वृद्धि देखने को मिलेगी। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं उन्हें सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है। आर्थिक स्थिति में भी सुधार होता नजर आ रहा है। आय में वृद्धि की संभावना भी दिखाई दे रही है। यदि आपकी कोई इच्छा अधूरी रहेगी गई है इस दौरान वह पूरी अवश्य होगी। 

shani vakri june 2022 Positive Impact on the people of 4 zodiac signs
Scorpio - फोटो : अमर उजाला

वृश्चिक राशि
5 जून को शनि ग्रह वृश्चिक राशि के चतुर्थ भाव में वक्री होंगे। हालांकि इस दौरान वृश्चिक राशि के पारिवारिक जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। लेकिन आर्थिक जीवन के लिहाज से ये समय शुभ रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको कई बेहतर परिणाम मिलने की संभावना है। आपको कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। वृश्चिक राशि के जातक यदि मेहनत करेंगे तो  लाभ प्राप्त होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
shani vakri june 2022 Positive Impact on the people of 4 zodiac signs
Capricorn - फोटो : अमर उजाला

मकर राशि
शनि देव 5 जून को आपके द्वितीय भाव यानि परिवार स्थान में वक्री होंगे। इस दौरान मकर राशि के साधकों की सुख-सुविधाओं में वृद्धि होने की संभावना है। यदि आप लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से परेशान है तोआपको शीघ्र ही इसे मुक्ति मिलेगी। समाज में भी आपकी मान-प्रतिष्ठा इजाफा होगा। यदि छात्र कोई प्रतियोगी परीक्षा दे रहें हैं तो उसमें भी सफलता प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। आर्थिक उन्नति भी होने की संभावना है। 

विज्ञापन
shani vakri june 2022 Positive Impact on the people of 4 zodiac signs
Aquarius - फोटो : अमर उजाला

कुंभ राशि
शनि देव 5 जून को कुंभ राशि के लग्न भाव में ही वक्री होंगे। शनि की ये चाल कुंभ राशि के जातकों के करियर के लिहाज से शुभ रहने वाली है। करियर में उन्नति के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके कार्य से आपके अधिकारी प्रभावित होंगे। नौकरी से संबंधित कोई शुभ समाचार भी आपको प्राप्त हो सकता है। छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक भी प्राप्त होने की संभावना है। आय में भी वृद्धि होने की संभावना है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed