फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shardiya Navratri 2024 Upay: नवरात्रि में करें लौंग से जुड़े ये आसान उपाय, हर समस्या हो जाएगी दूर

Tue, 08 Oct 2024 10:16 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Tue, 08 Oct 2024 10:16 AM IST
विज्ञापन
Shardiya navratri 2024 upay navratri astrology remedies laung ke upay totke in hindi
नवरात्रि में करें लौंग के आसान उपाय - फोटो : Amar Ujala
Shardiya Navratri 2024 Laung Ke Upay: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा का विधान है। इस दौरान माता की पूजा में विभिन्न चीजों का उपयोग किया जाता है। आज हम आपको इनमें से ही एक महत्वपूर्ण चीज के बारे में बताएंगे, जिसके इस्तेमाल से आपकी सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी और माता रानी आप पर कृपा बरसाएंगी। आज हम आपको लौंग के कुछ खास उपाय बताने जा रहे हैं। लौंग के दीपक से मां दुर्गा की आरती करना बेहद शुभ माना जाता है। पूजा पाठ और घर में मसाले के रूप में इस्तेमाल की जाने वाली ये लौंग आपके कई सारे संकटों को दूर कर सकती है। नवरात्रि के दौरान लौंग से जुड़े कुछ अचूक उपाय करने से आपको कई तरह के लाभ मिलते हैं। साथ ही आप बुरी नजर से भी बच सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...


 
Shardiya navratri 2024 upay navratri astrology remedies laung ke upay totke in hindi
नवरात्रि में करें लौंग के आसान उपाय - फोटो : freepik
लौंग के आसान उपाय
1. नवरात्रि में नौ दिनों के दौरान आप हर शाम अपने घर के मुख्य द्वार पर लौंग के तेल का दीया जलाएं। इस तेल में आप एक लौंग भी डाल दें। इससे घर के दोषों से मुक्ति मिल जाती है। साथ ही सभी संकट भी दूर हो जाते हैं।
 
Shardiya navratri 2024 upay navratri astrology remedies laung ke upay totke in hindi
नवरात्रि में करें लौंग के आसान उपाय - फोटो : freepik
2. नवरात्रि के इन पवित्र दिनों में आप 7 लौंग लें और उसे एक लाल कपड़े में बांध दें। इसके बाद इसको घर की पूर्व दिशा में टांग दें। नौ दिन के बाद दशमी तिथि को इस पोटली को किसी पवित्र नदी में प्रवाहित करें। माना जाता है कि ऐसा करने से आपका भाग्य खुल जाता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shardiya navratri 2024 upay navratri astrology remedies laung ke upay totke in hindi
नवरात्रि में करें लौंग के आसान उपाय - फोटो : freepik
3. घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए नवरात्रि के दौरान घर के टॉयलेट और बाथरूम में 5 लौंग को जला दें। इस उपाय से यदि आपके घर पर किसी की बुरी नजर लगी है, तो आपको इससे छुटकारा मिल जाएगा। साथ ही घर में सकारात्मकता आएगी।
 
विज्ञापन
Shardiya navratri 2024 upay navratri astrology remedies laung ke upay totke in hindi
नवरात्रि में करें लौंग के आसान उपाय - फोटो : freepik
4. अष्टमी या नवमी तिथि के दिन जब आप हवन करें, तो उसमें आहुति के रूप में लौंग अवश्य डालें। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में बरकत होती है। साथ ही यदि आपके घर में कलह और क्लेश का वातावरण रहता है, तो वह भी उससे दूर हो जाता है और घर में सुख शांति का वास होता है।
 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed