फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shardiya Navratri 2024: मां दुर्गा को बहुत प्रिय हैं ये राशियां, इन पर हमेशा बरसती है देवी मां की कृपा

Fri, 04 Oct 2024 11:59 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 04 Oct 2024 11:59 AM IST
विज्ञापन
Shardiya navratri 2024 favourite zodiac signs of maa durga
मां दुर्गा की प्रिय राशियां - फोटो : Amar Ujala

Favourite Zodiac Signs Of Maa Durga: नवरात्रि के नौ दिन आदिशक्ति देवी दुर्गा की पूजा के लिए समर्पित होते हैं। इन दिनों लोग माता रानी की पूजा-पाठ कर उन्हें प्रसन्न करते हैं। नवरात्रि पर्व की शुरुआत 3 अक्टूबर 2024 से हो चुकी है। ऐसे में चारों ओर भक्तिमय माहौल देखने को मिल रहा है। हर तरफ माता रानी के जयकारे लग रहे हैं और लोग माता रानी की भक्ति में लीन हैं। इन नौ दिनों के दौरान घर-घर दुर्गा मां के अलग-अलग नौ रूपों की पूजा की जाती है। आदिशक्ति देवी दुर्गा को शक्ति ke स्वरूपा माना जाता है। नवरात्रि के दिनों में माता रानी की उपासना करने से विशेष फल मिलता है। माना जाता है कि इस समय मां पृथ्वीलोक पर अपने भक्तों के बीच रहती हैं। ऐसे में मां दुर्गा की उपासना करने से भक्तों के सभी कष्ट, दुख, क्लेश दूर हो जाते हैं।



Shardiya Navratri 2024: नवरात्रि में करें ये पांच ज्योतिष उपाय, धन, शक्ति के साथ सामर्थ्य में आएगी वृद्धि

Shardiya navratri 2024 favourite zodiac signs of maa durga
मां दुर्गा की प्रिय राशियां - फोटो : freepik

ज्योतिष शास्त्र में मां भगवती की उपासना के बारे में काफी विस्तार से बताया गया है। शास्त्रों में कुछ ऐसी राशियों के बारे में भी बताया गया है, जो मां दुर्गा को बहुत प्रिय हैं। माना जाता है कि इन राशि के लोगों पर हमेशा ही माता दुर्गा की कृपा बनी रहती है। आइये जानते हैं ये राशियों कौन सी हैं।

Shardiya navratri 2024 favourite zodiac signs of maa durga
मां दुर्गा की प्रिय राशियां - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि (Taurus): 
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वृषभ राशि की आराध्य मां दुर्गा हैं। इसलिए वृषभ राशि पर हमेशा मां भगवती की विशेष कृपा बनी रहती है। इसलिए नवरात्रि के दौरान वृषभ राशि के जातकों को विधि-विधान के साथ मां दुर्गा की पूजा-उपासना करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shardiya navratri 2024 favourite zodiac signs of maa durga
मां दुर्गा की प्रिय राशियां - फोटो : amar ujala
सिंह राशि (Leo):
माता रानी सिंह की सवारी करती है, इसलिए उन्हें सिंहवाहिनी भी कहा जाता है। इस राशि के जातकों पर भी मां दुर्गा का आशीर्वाद सदैव बना रहता है। ऐसे लोगों को करियर-कारोबार में तरक्की प्राप्त करते हैं। नवरात्रि के दौरान सिंह राशि के लोगों को भी आदिशक्ति के नौ रूपों की आराधना जरूर करनी चाहिए।
विज्ञापन
Shardiya navratri 2024 favourite zodiac signs of maa durga
मां दुर्गा की प्रिय राशियां - फोटो : amar ujala

तुला राशि (Libra):

तुला राशि वालों के आराध्य शुक्र ग्रह और देवी दुर्गा हैं। ऐसे में अगर इस राशि के लोग मां दुर्गा की श्रद्धा पूर्वक उपासना करते हैं, तो उन्हें इसका लाभ जरूर मिलता है। नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा की पूजा करें और स्त्रोत-मंत्र का जाप करें।


 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed