फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dream in Navratri: नवरात्रि में यदि आपको भी दिखाई देते हैं ऐसे सपने, तो समझ लीजिए मां दुर्गा हैं आप पर मेहरबान

Mon, 26 Sep 2022 10:53 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 26 Sep 2022 10:53 AM IST
विज्ञापन
Shardiya Navratri 2022 Dreams in Navratri seeing durga mata in dream meening
नवरात्रि में यदि आपको भी आते हैं मां दुर्गा से जुड़े ऐसे सपने, तो जानिए इनका मतलब - फोटो : iStock

Shardiya Navratri 2022 Dreams: सोते समय सपने हर किसी को आते हैं। कुछ सपने ऐसे होते हैं, जिन्हें हम भूल जाते हैं। वहीं कुछ सपने ऐसे होते हैं जो जागने के बाद भी याद रह जाते हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, ये सपने यूं ही नहीं आते। हर सपने का कोई न कोई मतलब होता है। ऐसी मान्यता है कि हर सपने का हमारे निकट भविष्य से कुछ संबंध होता है। कुछ सपने शुभ फलदायक होते हैं, तो वहीं कुछ सपने किसी अनहोनी का संकेत देते हैं। 26 सितंबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होने जा रही है। इस दौरान सभी भक्त मां दुर्गा की पूजा-आराधना में लीन होंगें। ऐसे में इस समय माता रानी के सपने आना आम बात है। लेकिन सपने में माता रानी यूं ही दर्शन नहीं देती हैं। यदि नवरात्रि के दौरान आपके सपने में मां दुर्गा आती हैं, तो इसका संबंध आपके निकट भविष्य में घटित होने वाली किसी घटना से होता है। नवरात्रि में यदि आपको मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों के दर्शन हों, तो इसका क्या मतलब होगा? आइए जानते हैं...

Shardiya Navratri 2022 Dreams in Navratri seeing durga mata in dream meening
नवरात्रि में यदि आपको भी आते हैं मां दुर्गा से जुड़े ऐसे सपने, तो जानिए इनका मतलब - फोटो : iStock

लाल रंग के कपड़ों में मां दुर्गा का दिखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यदि आपको सपने में मां दुर्गा लाल रंग के वस्त्र में मुस्कुराती हुई नजर आई हैं, तो इसका मतलब है ये कि आपके साथ कुछ बहुत अच्छा होने वाला है। साथ ही कहा जाता है कि इस तरह का सपना संतान प्राप्ति का संकेत देता है।

Shardiya Navratri 2022 Dreams in Navratri seeing durga mata in dream meening
नवरात्रि में यदि आपको भी आते हैं मां दुर्गा से जुड़े ऐसे सपने, तो जानिए इनका मतलब - फोटो : iStock

मां काली को सपने में दिखना
यदि किसी व्यक्ति को नवरात्रि के दौरान सपने में मां दुर्गा के काली स्वरूप का दिखाई देना सही नहीं होता है। ऐसे सपने का अर्थ है कि आपको आने वाले समय में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shardiya Navratri 2022 Dreams in Navratri seeing durga mata in dream meening
नवरात्रि में यदि आपको भी आते हैं मां दुर्गा से जुड़े ऐसे सपने, तो जानिए इनका मतलब - फोटो : iStock

सपने में मां लक्ष्मी का दिखाई देना
नवरात्रि के दौरान यदि आपको सपने में धन की देवी मां लक्ष्मी दिखाई देती हैं, तो उसका मतलब है ये कि आपको पैसों से जुड़ा कोई लाभ होने वाला है। साथ ही व्यापार में आपको बड़ा लाभ मिलने वाला। 

विज्ञापन
Shardiya Navratri 2022 Dreams in Navratri seeing durga mata in dream meening
नवरात्रि में यदि आपको भी आते हैं मां दुर्गा से जुड़े ऐसे सपने, तो जानिए इनका मतलब - फोटो : Facebook

सपने में मां पार्वती का दिखाई देना
नवरात्रि के दौरान यदि आपको सपने में मां पार्वती के दर्शन होते हैं, तो ये एक बहुत ही शुभ संकेत होता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार इस सपने का तात्पर्य है कि आपको नौकरी अथवा कारोबार में तरक्की मिलने वाली है। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed