फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Astro Tips: शनिवार के दिन करें ये कुछ ज्योतिषीय उपाय, दूर होंगी परेशानियां और जीवन में आ जाएगी सुख-समृद्धि

Sun, 23 Jul 2023 03:28 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 23 Jul 2023 03:28 PM IST
विज्ञापन
shanivar astro tips shanivar ke upay shani puja and remedies on sarurday for good health and wealth
shani dev

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सप्ताह का हर वार किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होता है। शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित होता है। इस दिन न्याय के देवता और कर्मफलदाता भगवान शनि की विशेष पूजा की जाती है। अगर आपके काम नहीं बनते हैं और कार्यो में लगातार असफलताएं प्राप्त होती हैं तो शनिवार के दिन कुछ उपाय कर परेशानियों को दूर करके जीवन में सुख-समृद्धि लाई जा सकती है। इसके अलावा जिन लोगों के ऊपर शनि की साढ़ेसाती और शनि की ढैय्या चलती है उनको इसके प्रभाव को कम करने या फिर खत्म करने के लिए शनिवार के दिन विशेष उपाय किए जाते हैं जिनको करने से व्यक्ति के जीवन में दुर्भाग्य खत्म हो जाता है और जीवन में सौभाग्य में वृद्धि होती है।



Shani Rahu Yuti 2023: 17 अक्तूबर तक बना रहेगा शनि-राहु का अशुभ योग, इन राशि वालों को रहना होगा सावधान

shanivar astro tips shanivar ke upay shani puja and remedies on sarurday for good health and wealth
Shani Dev - फोटो : istock
शनिदेव के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए शनिवार के दिन काला चना, काली उड़द दाल,काले तिल,लोहा और काले कपड़े का दान करना चाहिए। ऐसा करने से मनुष्य के जीवन में सुख-शांति रहती है।  
shanivar astro tips shanivar ke upay shani puja and remedies on sarurday for good health and wealth
Shani Dev - फोटो : istock
धार्मिक मान्यता है कि शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष में शनिदेव का वास होता है। पीपल वृक्ष की शनिवार के दिन विशेष पूजा करने से व्यक्ति के सभी संकट दूर होने के साथ धन, समृद्धि, यश, कीर्ति आदि की भी प्राप्ति भी होने लगती है।शनिवार को रात के समय पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाने से मनुष्य के जीवन में खुशहाली आती है।  

Weekly Horoscope (24-30 July): यह सप्ताह सभी के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल
विज्ञापन
विज्ञापन
shanivar astro tips shanivar ke upay shani puja and remedies on sarurday for good health and wealth
shani dev
शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से मुक्ति पाने के लिए शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा जरूर करनी चाहिए। इस दिन इन्हें नीले रंग का फूल अर्पित करें और ॐ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का जाप करें। अपराजिता का फूल नीले रंग का होता है, यह फूल शनिदेव को बहुत प्रिय है। शनिवार के दिन 5, 7, 11 अपराजिता के फूल लेकर शनिदेव के चरणों में चढ़ा दें, शनिदेव जल्द प्रसन्न हो जाएंगे और शीघ्र ही आपकी मनोकामना पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
shanivar astro tips shanivar ke upay shani puja and remedies on sarurday for good health and wealth
shani dev
शनि देव की पूजा में सरसों या तिल का तेल अर्पित करना बहुत लाभदायक माना गया है। तेल चढ़ाने से साढ़ेसाती और ढैय्या के कारण आ रहे जीवन में कष्टों से छुटकारा मिलता है और रुके हुए कार्य पूर्ण होने लगते हैं। ऐसा करने से  सुख-समृद्धि, मान-सम्मान और धन-यश की प्राप्ति होती है एवं नौकरी और व्यापार में सफलता मिलती है। शनि देव को तेल चढ़ाने से हनुमानजी की भी कृपा बनी रहती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed