फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shani Rahu Yuti 2023: 17 अक्तूबर तक बना रहेगा शनि-राहु का अशुभ योग, इन राशि वालों को रहना होगा सावधान

Sun, 23 Jul 2023 03:26 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 23 Jul 2023 03:26 PM IST
विज्ञापन
Combination of Shani Rahu 5 Zodiac Signs Should Be Careful From October 17 Dangerous Impact
शनिदेव के दिव्य मंत्र ‘ऊं प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:’ का जप करने से प्राणी भयमुक्त रहता है। - फोटो : अमर उजाला
Shani Rahu Yuti 2023: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनि और राहु दोनों को ही बहुत ही महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है। शनि और राहु की चाल में बदलाव का असर सभी राशि के जातकों पर अवश्य ही पड़ता है। शनि सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं जबकि राहु हमेशा ही उल्टी चाल से चलते हैं। शनि और राहु के राशि परिवर्तन का विशेष महत्व होता है लेकिन इसके अलावा जब ये दोनों ग्रह नक्षत्र परिवर्तन करते हैं तो इसका भी प्रभाव होता है। शनि अभी कुंभ राशि में है जबकि राहु जल्द ही राशि परिवर्तन करने वाले हैं। वहीं शनि शतभिषा नक्षत्र में भ्रमण कर रहे हैं। ये इस नक्षत्र में 17 अक्तूबर तक रहेंगे। इस तरह से 17 अक्तूबर तक शनि के शतभिषा नक्षत्र में रहने के कारण शनि-राहु की युति से अशुभ योग बना हुआ है। आपको बता दें शतभिषा नक्षत्र के स्वामी राहु हैं ऐसे में शनि का शतभिषआ नक्षत्र में रहना कुछ राशि वालों के लिए अशुभ हो सकते हैं। ऐसे में इन्हें ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं ये राशियां जिसके ऊपर शनि-राहु की युति का प्रभाव पड़ेगा। 
Combination of Shani Rahu 5 Zodiac Signs Should Be Careful From October 17 Dangerous Impact
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि 
आपके लिए 17 अक्तूबर तक कुछ मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है। शनिदेव के शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करने से कन्या राशि वालों को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत होगी। आपके खर्चे कई गुना बढ़ सकते हैं। धन की हानि भी हो सकती है। कार्यो में लगातार असफलता मिलने से आपको मानसिक तनाव से गुजरना पड़ सकता है।  आपको इस दौरान बेवजह के वाद-विवाद से बचना होगा। व्यापार में किसी नई योजना पर अभी काम न करें। 
Combination of Shani Rahu 5 Zodiac Signs Should Be Careful From October 17 Dangerous Impact
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को शनि-राहु की युति से भी कुछ छोटे-मोटे नुकसान उठाना पड़ सकता है। करियर और कारोबार में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर कामकाज को लेकर अपने वरिष्ठ अधिकारियों से कहासुनी हो सकती है। 17 अक्तूबर तक शनि-राहु की युति से आपके शत्रुओं की संख्या बढ़ सकती है। इस दौरान अगर आप किसी के साथ प्रेम-संबंध में हैं तो विशेष सावधानी बरतें नहीं तो आपके रिश्तों में दरार आ सकती है। आपको वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Combination of Shani Rahu 5 Zodiac Signs Should Be Careful From October 17 Dangerous Impact
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
शतभिषा नक्षत्र में शनि-राहु की युति से मीन राशि के जातकों पर बुरा प्रभाव देखने को मिल सकता है। इस राशि के जातकों को कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। घर का कोई सदस्य बीमार पड़ सकता है जिसके चलते अस्पाताल के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए आने वाले कुछ दिन तनाव भरे रह सकते हैं। आपके फिजूलखर्चे बढ़ सकते हैं।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed