Shanidev Margi 2022: ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को न्याय का देवता माना जाता है। कहा जाता है कि यदि जातक अच्छे कर्म करता है, तो शनिदेव शुभ फल देते हैं। वहीं बुरे कर्म करने पर दंड भी देते हैं। शनिदेव फिलहाल मकर राशि में वक्री अवस्था में है और 23 अक्टूबर को मार्गी यानी सीधी चाल चलेंगे। इसी दिन धनतेरस भी है। 23 अक्टूबर को प्रातः: 4 बजकर 19 मिनट पर मकर राशि में ही मार्गी होंगे और जनवरी 2023 तक इसी अवस्था में रहेंगे। ज्योतिष के अनुसार, शनि देव के मार्गी होने से सभी राशि के जातकों पर प्रभाव पड़ेगा। कुछ राशि के लिए शनि की ये चाल शुभ नहीं होगी। वहीं कुछ राशि के लोगों की भाग्योदय के साथ आर्थिक बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं कि कौन सी राशियां इस दौरान भाग्यशाली होंगी...
Shanidev Margi 2022: धनतेरस से इन राशि वालों की चमक सकती है किस्मत, शनि देव बदलने वाले हैं अपनी चाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशि
ज्योतिष के अनुसार, शनि देव के मार्गी होने से मेष राशि के जातकों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा। इस दौरान आपको भाग्य का खूब साथ मिलेगा। करियर में सफलता मिल सकती है। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा भी बढ़ सकती है। साथ ही विदेशी जमीन आदि से भी लाभ मिल सकता है। इस दौरान मेष राशि के लोगों को आकस्मिक धन लाभ और मान-सम्मान बढ़ने के प्रबल योग बनेंगे।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए भी ये समय शुभ होगा। आपके आय में वृद्धि होगी। जो लोग आर्थिक मोर्चे पर तंगी का सामना कर रहे थे, उनका समय भी अब बदलने वाला है। इस राशि के जातकों के पुराने विवाद खत्म हो सकते हैं। कई जातकों को भौतिक लाभ भी मिल सकता है।
Karwa Chauth 2022: करवा चौथ पर पत्नी को भूल से भी न दें इस तरह के गिफ्ट, होते हैं अशुभ
धनु राशि
शनि देव के मार्गी होने से धनु राशि के लोगों को भी लाभ मिलेगा। अचानक धन लाभ हो सकता है। इस दौरान आपको प्रेम मामलों में सफलता मिलेगी। कुंवारे लोगों के विवाह का योग बन सकता है। साथ ही रुका हुआ धन वापस मिल जाएगा और समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
मीन राशि
मीन राशि के लोगों पर भी शनि देव की कृपा रहेगी। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। आर्थिक कमी जैसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। कार्यस्थल पर भी समय आपके पक्ष में रहेगा। व्यवसाय में भी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।