Diwali 2022 Colours To Wear: कार्तिक माह की अमावस्या तिथि को दीपावली का त्योहार मनाया जाता है। पूरा देश दीपावली के दिन दीयों की रोशनी से जगमगा उठता है। हिंदू धर्म में दीपवाली का त्योहार सुख समृद्धि प्रदान करने वाला माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार दीपवाली के दिन माता लक्ष्मी अपने भक्तों के घर पर पधारती हैं और उन्हें धन-धान्य का आशीर्वाद प्रदान करती हैं। पौराणिक मान्यता के अनुसार दिवाली के दिन ही प्रभु श्रीराम लंकापति रावण पर विजय प्राप्त करके अयोध्या लौटे थे। 14 वर्ष का वनवास पूरा कर भगवान राम के अयोध्या लौटने की खुशी में लोगों ने पूरे अयोध्या को दीयों को रोशनी से सजा दिया था। ज्योतिष शास्त्रों की मानें तो दीपावली के दिन यदि साधक राशि अनुसार अपने वस्त्रों के रंगों का चयन करके माता लक्ष्मी की आराधना करे तो उसको धन-धान्य की प्राप्ति होगी और आपके जीवन में सदैव समृद्धि बनी रहेगी। आइए जानते हैं राशि केअनुसार आपको किस रंग के वस्त्र धारण करना चाहिए जिससे माता लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहेगी।
Diwali 2022 Color According to Zodiac: दिवाली के दिन राशि अनुसार चुने रंग, होगी धन की वर्षा
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Sun, 16 Oct 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन