फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jyotish Upay: घर के इस कोने में लगाएं घोड़े की नाल, गरीबी का नहीं देखना पड़ेगा मुंह

Tue, 31 May 2022 12:06 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 31 May 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Jyotish Upay horseshoe removes all the problems from life know the benefits
किस प्रकार घोड़े की नाल से घर की सुख-शांति को बचाया जा सकता है। - फोटो : getty

Jyotish Upay: अकसर लोगों अपने घर में सुख शांति और आर्थिक स्थिति मजबूत होने की कामना करते हैं। आर्थिक संपन्नता के लिए लोग ज्योतिष के द्वारा बताए गए उपाय अपनाते है लेकिन कई बार उसके भी फल नहीं मिलते हैं। इसका कारण घर में नकारात्मक ऊर्जा का होना हो सकता है। हर व्यक्ति चाहता है कि उसके घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास न हो। घर का वातावरण सकारात्मक होने से न सिर्फ धन संपत्ति में वृद्धि होती है बल्कि परिवार के सदस्य भी शारीरिक रूप से स्वस्थ रहते हैं।  अगर आप भी आर्थिक रुप से संपन्न होना चाहते है और घर की नकरात्मकता को दूर करना चाहते है तो घोड़े की नाल के उपाय को आजमाकर जरूर देखें। यदि घोड़े की नाल को अपने घर में लगाया जाए तो इससे ना केवल सुख शांति का वास होता है, बल्कि घोड़े की नाल धन की कमी को भी दूर कर सकती है। आइए जानते हैं  कि किस प्रकार घोड़े की नाल से घर की सुख-शांति को बचाया जा सकता है।

Jyotish Upay horseshoe removes all the problems from life know the benefits
कैसे लगाएं घोड़े की नाल - फोटो : file photo

कैसे लगाएं घोड़े की नाल

  • सबसे पहले आप घोड़े की नाल खरीद कर लाएं। वैसे तो आप घोड़े की नाल लोहार से बनवा सकते हैं या फिर बाजार से भी ला सकते हैं। 
  • ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नानादि करें और घोड़े की नाल को गंगाजल से धोएं।  
  • इसके बाद जब घोड़े की नाल गीली हो जाए तो भगवान सूर्य की किरणों से घोड़े की नाल को सुखाएं।  
  • ऐसा करने से घोड़े की नाल में सकारात्मक ऊर्जा भर जाएगी। 
  • अब इसके बाद घोड़े की नाल को मंदिर में ले जाकर माता लक्ष्मी के सामने रख दें। 
  • उसके बाद सबसे पहले कुमकुम और चावल से माता लक्ष्मी की पूजा करें और उसके बाद घोड़े की नाल की पूजा करें। 
Jyotish Upay horseshoe removes all the problems from life know the benefits
कैसे लगाएं घोड़े की नाल - फोटो : istock

घर के इस कोने में लटकाएं
घोड़े की नाल में एक काला धागा या रस्सी बाँध दे। इसके बाद इसे घर के पूर्व या उत्तर दिशा में कहीं लटका दे। ये आर्थिक संपन्नता के साथ घर में शांति भी बनाए रखेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jyotish Upay horseshoe removes all the problems from life know the benefits
कैसे लगाएं घोड़े की नाल - फोटो : istock

घोड़े की नाल का पहनें छल्ला
घोड़े की नाल के छल्ले का उपयोग हर क्षेत्र में बहुत ही शुभ माना जाता है। सामान्यतया इसका प्रयोग शनि के दुष्प्रभावों और बुरी आत्माओं से बचने के लिए किया जाता है। इसलिए इसे शनि का छल्ला भी कहते हैं। इसे दाहिने हाथ की माध्यम अंगुली में धारण करना अच्छा माना जाता है। क्योंकि इसी उंगली के नीचे शनि पर्वत होता है। जो व्यक्ति इसे धारण करता है उसके जीवन में सुख संपत्ति और समृद्धि आती है।

विज्ञापन
Jyotish Upay horseshoe removes all the problems from life know the benefits
कैसे लगाएं घोड़े की नाल - फोटो : istock

घोड़े की नाल लगाने के लाभ 
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसा माना जाता है कि शनि देव मेहनत करने वाले से खुश रहते हैं। इसी कारण जो घोड़ा काफी दौड़ता है तो उसके पांव में लगी नाल भी घिसती है। घिसी हुई नाल ऊर्जा प्रदान करती है। नाल घर के दरवाजे पर लगाने से धन, सुख, समृद्धि बनी रहती है। बुरी नजर से बचे रहते हैं। नाल को इंग्लिश वर्णमाला के अक्षर यू के आकार में लगाना चाहिए। लेकिन काले घोड़े की वही नाल असरदार होती है, जो काफी घिस चुकी हो यानी कि काफी चल चुकी हो।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed