फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2022 में शनि की चाल: शनि के कुंभ राशि में परिवर्तन से इस राशि पर शुरू हो जाएगी साढ़ेसाती

Sat, 26 Jun 2021 08:29 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 26 Jun 2021 08:29 AM IST
विज्ञापन
shani transit in 2022 shani ka gochar kumbh rashi me shani sade sati
shani transit 2022: - फोटो : अमर उजाला

शनिदेेव 2021 में मकर राशि में विराजमान हैं। 24 जनवरी 2020 को शनिदेव धनु को छोड़कर मकर राशि में आ गए थे। साल 2021 में शनि देव का कोई भी राशि परिवर्तन नहीं हुआ था। ज्योतिष के अनुसार शनिदेव बहुत ही धीमी गति से चलते हैं। इन्हें एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने के लिए करीब ढाई वर्षों का समय लेते हैं। मकर और कुंभ राशि शनिदेव की स्वयं की राशि है। शनिदेव 30 वर्षों के बाद स्वयं की राशि मकर में गोचर हैं। शनिदेव के मकर राशि में होने के कारण धनु, मकर और कुंभ राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती और मिथुन व तुला राशि वालों पर शनि की ढैय्या लगी हुई। ज्योतिष के अनुसार शनि की साढ़ेसाती जिन जातकों के ऊपर होती है उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन कुंडली में शनि की शुभ स्थिति होने पर शनिदेव ऐसे जातकों पर मेहरबान भी रहते हैं। शनिदेव उन्हें हर तरह की सुख-सुविधा और ऐशोआराम प्रदान करते हैं। आइए जानते हैं शनिदे कब राशि बदलने वाले हैं और किस-किस राशि पर इसका प्रभाव पड़ेगा।



shani transit in 2022 shani ka gochar kumbh rashi me shani sade sati
shani dev
2022 में शनि का राशि परिवर्तन
शनिदेव 29 अप्रैल 2022 को मकर राशि को छोड़कर कुंभ राशि में चले जाएंगे। शनि के कुंभ राशि में परिवर्तन करने से मीन राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण आरंभ हो जाएगा। शनि के कुंभ राशि में गोचर करने से मकर, कुंभ और मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती रहेगी।
 
shani transit in 2022 shani ka gochar kumbh rashi me shani sade sati

धनु राशि के जातकों से कब हटेगा शनि साढ़ेसाती
29 अप्रैल 2022 से शनि मकर राशि को छोड़कर स्वयं की राशि कुंभ में प्रवेश कर जाएंगे। शनि के कुंभ राशि में प्रवेश करते ही धनु राशि पर से शनि की साढ़ेसाती का अंत हो जाएगा। लेकिन ध्यान देने वाली बात है कि शनि 2022 में वक्री चाल से चलते हुए फिर से मकर राशि में गोचर करेंगे। शनि के मकर राशि में वक्री और मार्गी होने से कुछ समय के लिए धनु राशि पर साढ़ेसाती लगेगी। 2023 से पूर्णरूप से धनु राशि पर से शनि साढ़ेसाती खत्म हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
shani transit in 2022 shani ka gochar kumbh rashi me shani sade sati
मकर राशि पर शनि की साढ़ेसाती कब तक ?
2025 में मकर राशि से शनि की साढ़ेसाती खत्म होगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि जिस एक राशि में ढाई साल तक रहते हैं उस राशि से एक राशि पहले और एक राशि बाद तक शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव रहता है। कहने का अर्थ है तीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती ढाई-ढाई साल के लिए रहती है। शनि जब मीन राशि में गोचर करेंगे तब मकर राशि के जातकों को शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन
shani transit in 2022 shani ka gochar kumbh rashi me shani sade sati
कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती कब तक ?
कुंभ राशि से पूरी तरह शनि की साढ़ेसाती 03 जून 2027 को हटेगी। कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण चल रहा है। शनि जब मेष राशि में आएंगे तब कुंभ राशि के जातकों को मुक्ति मिलेगी।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed