फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शनि साढ़ेसाती: कुछ महीनों बाद इस राशि पर शुरू हो जाएगी शनि की साढ़ेसाती

Sat, 08 May 2021 07:39 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 08 May 2021 07:39 AM IST
विज्ञापन
shani sade sati in sagittarius capricorn and aquarius in 2021
- फोटो : अमर उजाला

शनि का राशि बदलना ज्योतिषशास्त्र के नजरिए से बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि शनि के राशि बदलने से कुछ राशियों पर शनि की साढ़ेसाती लग जाती है, तो कुछ से हट जाती है। शनि बहुत ही मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं। शनि एक राशि से दूसरी राशि में स्थान परिवर्तन के लिए ढाई साल का समय लगाते हैं। शनि किसी एक राशि से 12वीं राशि तक जाने में 30 साल का समय लेते हैं। आइए जानते हैं शनि ग्रह कब बदलने वाले हैं अपनी राशि और किस नई राशि पर शुरू होने वाली शनि की साढ़ेसाती और किसे मिलेगी इससे निजात...

shani sade sati in sagittarius capricorn and aquarius in 2021
राशि

मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण
शनिदेव अभी मकर राशि में भ्रमण पर हैं ऐसे में धनु, मकर और कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। इसके बाद शनि अपनी ढाई साल की अवधि मकर राशि में पूरी करने के बाद 29 अप्रैल 2022 को कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। कुंभ राशि शनिदेव की ही स्वराशि है। शनि के कुंभ राशि में प्रवेश करने से मीन राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण शुरू हो जाएगा। जबकि धनु राशि से शनि की साढ़ेसाती खत्म हो जाएगी। इस तरह से देखा जाए तो मकर, कुंभ और मीन ये तीन राशियां होंगी जिनके ऊपर शनि की साढ़ेसाती सवार होगी।

shani sade sati in sagittarius capricorn and aquarius in 2021
राशि

इस समय धनु, मकर और कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती है। मिथुन और तुला राशि पर शनि की ढैय्या है। आइए जानते हैं इन तीन राशि से कब हटेगी शनि की साढ़ेसाती?


धनु राशि पर शनि की साढ़ेसाती कब तक ?

29 अप्रैल 2022 से शनि मकर राशि को छोड़कर स्वयं की राशि कुंभ में प्रवेश कर जाएंगे। शनि के कुंभ राशि में प्रवेश करते ही धनु राशि पर से शनि की साढ़ेसाती का अंत हो जाएगा। लेकिन ध्यान देने वाली बात है कि शनि 2022 में वक्री चाल से चलते हुए फिर से मकर राशि में गोचर करेंगे। शनि के मकर राशि में वक्री और मार्गी होने से कुछ समय के लिए धनु राशि पर साढ़ेसाती लगेगी। 2023 से पूर्णरूप से धनु राशि पर से शनि साढ़ेसाती खत्म हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
shani sade sati in sagittarius capricorn and aquarius in 2021
राशि

मकर राशि पर शनि की साढ़ेसाती कब तक ?
2025 में मकर राशि से शनि की साढ़ेसाती खत्म होगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि जिस एक राशि में ढाई साल तक रहते हैं उस राशि से एक राशि पहले और एक राशि बाद तक शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव रहता है। कहने का अर्थ है तीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती ढाई-ढाई साल के लिए रहती है। शनि जब मीन राशि में गोचर करेंगे तब मकर राशि के जातकों को शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव से मुक्ति मिलेगी।

विज्ञापन
shani sade sati in sagittarius capricorn and aquarius in 2021
राशि

कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती कब तक ?
कुंभ राशि से पूरी तरह शनि की साढ़ेसाती 23 जनवरी 2028 को हटेगी। कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण चल रहा है। शनि जब मेष राशि में आएंगे तब कुंभ राशि के जातकों को मुक्ति मिलेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed