फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ज्योतिष: बहुत भाग्यशाली होते हैं इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले, शनि महाराज की होती है विशेष कृपा

Sat, 08 May 2021 07:29 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Sat, 08 May 2021 07:29 AM IST
विज्ञापन
Anuradha Nakshatra born people traits
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अनुराधा नक्षत्र में जन्म लेने वाले जातकों का स्वभाव - फोटो : Social Media

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिस प्रकार से राशि का प्रभाव व्यक्ति के आचार-व्यवहार और भाग्य में देखा जाता है। उसी तरह जन्म नक्षत्र से भी जातकों के भाग्य का विचार किया जा सकता है। यहां हम आपको एक ऐसे विशेष नक्षत्र के बारे में बताएंगे जिसमें जन्म लेने वाले जातक किस्मत वाले माने जाते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से। 

Anuradha Nakshatra born people traits
ज्योतिष शास्त्र में कुल 27 नक्षत्र हैं। - फोटो : सोशल मीडिया

ज्योतिष शास्त्र में कुल 27 नक्षत्र हैं। इनमें 17वां नक्षत्र अनुराधा है। कहते हैं कि इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले जातक बेहद ही भाग्यशाली माने जाते हैं। इस नक्षत्र के स्वामी शनि ग्रह है, जो न्याय देवता हैं और लोगों को उनके कर्मों के अनुसार उन्हें फल देते हैं। इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले जातकों पर शनि महाराज की विशेष कृपा होती है।

Anuradha Nakshatra born people traits
मंगल ग्रह - फोटो : Pixabay

अनुराधा नक्षत्र में जन्म लेने वाले जातकों पर मंगल का भी प्रभाव रहता है। इस कारण ये जातक साहसी, पराक्रमी और ऊर्जावान होते हैं। ये स्वभाव से बेहद ही उत्साही और लगनशील भी होते हैं। ये खुलकर बेबाकी से अपनी राय दूसरों के सामने रखते हैं। यदि किसी को बुरा भला कहना है तो ये बेझिझक कहते हैं। बातों को घुमा-फिराकर के कहना इन्हें नहीं आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anuradha Nakshatra born people traits
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

इस जन्म नक्षत्र में जन्मे जातकों के सीमित दोस्त होते हैं। लेकिन इनकी दोस्ती गहरी होती है। ये अपने दोस्तों के लिए कुछ भी कर सकते हैं। इस नक्षत्र के जातक काफी धार्मिक भी होते हैं और जीवन में आने वाली किसी भी बाधा से निराश नहीं होते हैं। ये लोग कम उम्र से ही पैसा कमाना शुरू कर देते हैं। काफी संघर्षशील होने के कारण ये सफल होते हैं।

विज्ञापन
Anuradha Nakshatra born people traits
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

अनुराधा नक्षत्र में जन्म लेने वाले जातक अवसर आने पर उसका पूर्ण लाभ उठाते हैं। ये आगे बढ़ने के मौके को कभी जाया नहीं होने देते हैं। अनुशासन के पक्के होने के कारण इन्हें बड़ी सफलता हासिल होती है। ये जातक हमेशा दूसरों की मदद के लिए तैयार रहते हैं और दिखावटी दुनिया इन्हें कतई पसंद नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed