फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shani Gochar 2023: इन 5 राशियों के शुरू हुए अच्छे दिन, तेजी से बढ़ेगा बैंक बैलेंस, पूरी होंगी सभी इच्छाएं

Fri, 20 Jan 2023 12:45 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Fri, 20 Jan 2023 12:45 PM IST
विज्ञापन
Shani rashi parivartan 2023 saturn transit in aquarius these zodiac sign will be lucky shani gochar in kumbh r
इन 5 राशियों के शुरू हुए अच्छे दिन, तेजी से बढ़ेगा बैंक बैलेंस - फोटो : अमर उजाला

Shani Gochar 2023: 17 जनवरी 2023 को शनिदेव मकर राशि से निकल कर कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं। ज्योतिष के अनुसार, शनि देव मकर और कुंभ दोनों राशियों के स्वामी हैं। न्याय के देवता कहे जाने वाले शनि देव पूरे 30 साल बाद कुंभ राशि में लौटे हैं। इस गोचर के बाद शनि पूरे ढाई साल कुंभ राशि में रहेंगे। शनि देव लोगों को उनके कर्मों का फल देते हैं यानी अच्छे कर्मों का अच्छा फल और बुरे कर्मों का बुरा फल। इसलिए नौ ग्रहों में उनका स्थान सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। शनि देव का कुंभ राशि में गोचर करना बेहद खास माना जा रहा है, क्योंकि इसका असर सभी राशियों के जीवन पर पड़ने वाला है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि के गोचर से कुछ राशियां बेहद भाग्यशाली होंगी। ऐसे में चलिए जानते हैं कौन सी वो भाग्यशाली राशियां हैं...  

Shani Gochar 2023: कुंभ राशि वाले शनि देव की कृपा पाने के लिए पहनें ये रत्न, साढ़ेसाती से मिलेगी राहत 

Shani rashi parivartan 2023 saturn transit in aquarius these zodiac sign will be lucky shani gochar in kumbh r
इन 5 राशियों के शुरू हुए अच्छे दिन, तेजी से बढ़ेगा बैंक बैलेंस - फोटो : amar ujala

मेष राशि
ज्योतिष के अनुसार, मेष राशि वालों के लिए शनि का गोचर बहुत शुभ साबित होने वाला है। इस राशि के जातकों की आमदनी में खूब बढ़ोतरी होगी। आमदनी के नए स्रोत खुलेंगे। शनि कृपा से योजनाओं में भी सफलता मिलेगी। इस दौरान आपको मेहनत का पूरा फल प्राप्त होगा।

Shani rashi parivartan 2023 saturn transit in aquarius these zodiac sign will be lucky shani gochar in kumbh r
इन 5 राशियों के शुरू हुए अच्छे दिन, तेजी से बढ़ेगा बैंक बैलेंस - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि
शनि का कुंभ में गोचर वृषभ राशि के लिए भी शुभ साबित होगा। इस राशि वालों को करियर में शानदार सफलता मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति और प्रमोशन के प्रबल आसार हैं। शनि देव की कृपा से नई-नई योजनाओं से आप अच्छा धन कमाने में सफल रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shani rashi parivartan 2023 saturn transit in aquarius these zodiac sign will be lucky shani gochar in kumbh r
इन 5 राशियों के शुरू हुए अच्छे दिन, तेजी से बढ़ेगा बैंक बैलेंस - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
शनि के राशि परिवर्तन से मिथुन राशि के जातकों को शनि ढैय्या से मुक्ति मिल गई है। ऐसे में इस राशि के जातक अब राहत की सांस लेंगे। लंबी-लंबी यात्राओं के योग बनेंगे। मेहनत के साथ भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आमदनी में अच्छी बढ़ोतरी होगी। बिजनेस में भी खूब लाभ कमा सकेंगे।

Maa Lakshmi Vastu Tips: भूलकर भी इस दिशा में न लगाएं मां लक्ष्मी की प्रतिमा, मिलते हैं अशुभ परिणाम 

विज्ञापन
Shani rashi parivartan 2023 saturn transit in aquarius these zodiac sign will be lucky shani gochar in kumbh r
इन 5 राशियों के शुरू हुए अच्छे दिन, तेजी से बढ़ेगा बैंक बैलेंस - फोटो : अमर उजाला

धनु राशि
शनि का गोचर धनु राशि वालों के लिए सफलता देने वाला है। योजनाबद्ध होकर किए गए सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। आपके यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। पूजा पाठ में मन लगेगा। इस दौरान समाज सेवा का भी भाव प्रबल रहेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed