फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Shani Gochar Kumbh Rashi Wear These Gems to Please Shani Dev Sade Second Phase Sati Begins for Aquarius People

Shani Gochar 2023: कुंभ राशि वाले शनि देव की कृपा पाने के लिए पहनें ये रत्न, साढ़ेसाती से मिलेगी राहत

Tue, 17 Jan 2023 04:11 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Tue, 17 Jan 2023 04:11 PM IST
सार

Shani Gochar 2023: शनि देव बहुत ही मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं। ये एक राशि में ढाई वर्ष तक रहते हैं।  इनका प्रभाव हर क्षेत्र में देखने को मिलता है। शनि के इस गोचर से धनु राशि से साढ़ेसाती खत्म हो जाएगी। वहीं मीन राशि पर साढ़ेसाती की शुरुआत हो जाएगी। जबकि मकर राशि के अंतिम चरण की और कुंभ राशि के दूसरे चरण की शुरुआत हो जाएगी।

विज्ञापन
Shani Gochar Kumbh Rashi Wear These Gems to Please Shani Dev Sade Second Phase Sati Begins for Aquarius People
कुंभ राशि वाले शनि देव की कृपा पाने के लिए पहनें ये रत्न - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Shani Transit 2023: न्याय के देवता कहे जाने वाले शनि देव 30 वर्षों के बाद अपनी राशि मकर को छोड़कर राशि कुंभ में प्रवेश कर रहे हैं। शनि देव 17 जनवरी को रात्रि 8 बजकर 3 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं। शनि देव बहुत ही मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं। ये एक राशि में ढाई वर्ष तक रहते हैं।  इनका प्रभाव हर क्षेत्र में देखने को मिलता है। शनि के इस गोचर से धनु राशि से साढ़ेसाती खत्म हो जाएगी। वहीं मीन राशि पर साढ़ेसाती की शुरुआत हो जाएगी। जबकि मकर राशि के अंतिम चरण की और कुंभ राशि के दूसरे चरण की शुरुआत हो जाएगी। ऐसे में इन राशियों के जातकों को थोड़ी परेशानी भी झेलनी पड़ सकती हैं। हालांकि ज्योतिष में कुछ रत्नों के बारे में बताया गया है, जिन्हें धारण करने से शनि देव शुभ फल देते हैं। आइए जानते हैं उन रत्नों के बारे में...  

विज्ञापन


कुंभ राशि वाले पहने ये रत्न
कुंभ राशि के स्वामी शनिदेव हैं। ऐसे में शनि देव की कृपा पाने के लिए, कुंभ राशि के जातकों को नीलम रत्न पहनना चाहिए। ज्योतिष के अनुसार, नीलम रत्न धारण करना आपके लिए बहुत ही लाभकारी साबित होगा। नीलम रत्न को धारण करने से आप हर परेशानी से बाहर आ जाएंगे और धन धान्य में भी वृद्धि होगी। शनिदेव का शुभ फल प्राप्त करने के लिए शनिवार के दिन सोने की अंगूठी में 4 रत्ती का नीलम जड़वा लें और उसे मध्यमा अंगुली में पहन लें।
विज्ञापन


मकर राशि वाले पहने ये रत्न
मकर राशि के भी स्वामी शनिदेव हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को शनि का उपरत्न नीलम पहनना चाहिए, जो भी जातक इस रत्न को धारण करेगा, उस व्यक्ति की कार्यशैली में निखार आएगा। इसके अलावा नीलम रत्न मकर राशि के जातकों की कुंडली में मौजूद शनि की दृष्टि और साढ़ेसाती के बुरे प्रभाव को भी कम करने में मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन लोगों को नहीं पहनना चाहिए नीलम रत्न
रत्न शास्त्र के अनुसार, मेष राशि, सिंह राशि, धनु राशि, कर्क राशि, वृश्चिक राशि और मीन राशि के जातकों को नीलम रत्न नहीं पहनना चाहिए। यदि आप इस रत्न को धारण करेंगे तो आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed