फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

व्यापार में हो रहा है घाटा या नौकरी में हैं बाधाएं, शनिवार के ये उपाय दिलाएंगे सभी परेशानियों से मुक्ति

Sat, 20 Nov 2021 06:46 AM IST
शशि सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 20 Nov 2021 06:46 AM IST
विज्ञापन
shani dev ko prasan karne ke upaye To get rid of job  business and financial problems do these measures on Saturday
shani dev

व्यक्ति की मूल जरूरतों से लेकर भौतिक सुख-सुविधाओं तक सभी कुछ रोजगार पर ही निर्भर करता है। इसलिए किसी भी व्यक्ति के लिए रोजगार बहुत ही महत्वपूर्ण होता है क्योंकि रोजगार से ही व्यक्ति अपना जीवन यापन करता है। जहां धार्मिक ग्रंथों में शनिदेव को न्यायाधीश कहा गया है तो वहीं ज्योतिष में भी शनिदेव को ग्रह के रूप में एक विशिष्ट स्थान प्राप्त है। माना जाता है कि यदि किसी के जीवन में शनि की स्थिति प्रतिकूल हो तो उसे नौकरी, व्यापार व आर्थिक स्तर पर समस्याओं का सामना करना पड़ता है। शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित किया जाता है। यदि आपके जीवन में नौकरी और व्यापार से संबंधित समस्याएं चल रही हैं तो मेहनत के साथ प्रयास करने के साथ ही ज्योतिष के अनुसार, शनिवार के दिन कुछ उपायों को करके आप समस्याओं से मुक्ति प्राप्त कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं उपाय।

shani dev ko prasan karne ke upaye To get rid of job  business and financial problems do these measures on Saturday
शनि यंत्र

शनि यंत्र की करें पूजा
जब व्यक्ति के कार्यक्षेत्र में समस्याएं आने लगती हैं तो उस समय व्यक्ति को अत्यधिक तनाव होने लगता है, क्योंकि कार्यक्षेत्र में समस्याएं आते ही आर्थिक स्तर पर भी चुनौतियां आने लगती हैं। इससे परिवार में हर चीज का संतुलन बिगड़ने लगता है। यदि आपके व्यापार या नौकरी में किसी प्रकार की समस्याएं चल रही हैं तो आपको किसी शनिवार को होरा (शनिवार के दिन प्रातः सूर्योदय के एक घंटे का समय) में शनि यंत्र का पूजन करना चाहिए। पूजन के बाद इस यंत्र को शनि के नक्षत्र में धारण करना चाहिए। मान्यता है कि इससे आपको समस्याओं से मुक्ति प्राप्त होती है व जीवन में समृद्धि, तरक्की और सुख का आगमन होता है।

shani dev ko prasan karne ke upaye To get rid of job  business and financial problems do these measures on Saturday
shani dev

शनिवार के दिन इस रत्न को करें धारण-
यदि आपके जीवन में नौकरी और व्यापार से संबंधित परेशानियां बनी हुई हैं तो शनिवार के दिन नीलम रत्न धारण करना चाहिए। नीलम रत्न को बहुत ही प्रभावशाली माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार इस रत्न को धारण करने से शनि की प्रतिकूलता के प्रभाव समाप्त होते हैं और आपकी कार्यक्षेत्र से संबंधित समस्याएं भी दूर होती हैं। नीलम रत्न को बहुत शक्तिशाली रत्न माना जाता है, इसलिए इसे धारण करने से पहले किसी योग्य ज्योतिष से सलाह अवश्य ले लेनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
shani dev ko prasan karne ke upaye To get rid of job  business and financial problems do these measures on Saturday
shani dev

शनिवार के दिन करें इन चीजों का दान-
यदि तरक्की में बाधाएं हैं या आर्थिक और पारिवारिक स्तर पर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है तो शनिवार के दिन लोहा, उड़द, सरसों का तेल, तिल, काले वस्त्र आदि चीजों का दान करना चाहिए। इसी के साथ शनिदेव की कृपा पाने के लिए सदैव परिश्रम, ईमानदारी, विनम्रता भाव को अपनाना चाहिए। हमेशा सत्कर्म करने चाहिए। बड़े-बुजुर्गों, निसहाय, निर्धन सभी का सम्मान करना चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed