Guru Ka Rashi Parivartan 2021: कार्तिक पूर्णिमा पर सदी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण लगने के एक दिन बाद ही सबसे शुभ ग्रह माने जाने वाले देवगुरु बृहस्पति अपनी राशि बदलने वाले हैं। आज मतलब 20 नवंबर 2021 को देवगुरु बृहस्पति मकर की अपनी यात्रा समाप्त करके कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह का विशेष महत्व होता है। जब भी गुरु का राशि परिवर्तन होता है तो इसका व्यापक असर सभी राशियों के जातकों पर पड़ता है। गुरु ग्रह करीब एक साल के अंतराल में एक से दूसरी राशि में भ्रमण करते हैं। अभी गुरु ग्रह शनिदेव की राशि मकर राशि में विराजमान है। कुंडली में गुरु की अच्छी स्थिति होने पर जातक को मान सम्मान और धन की प्राप्ति होती है।
Guru Rashi Parivartan 2021: आज गुरु का कुंभ राशि में परिवर्तन, जानें कर्क राशि के लोगों पर प्रभाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Guru Ka Rashi Parivartan 2021: बृहस्पति अपनी नीच राशि मकर की यात्रा समाप्त करके आज 20 नवंबर की मध्य रात्रि 11 बजकर 17 मिनट पर कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि पर ये 13 अप्रैल 2022 तक गोचर करेंगे उसके बाद मीन राशि में चले जाएंगे। धनु और मीन राशि के स्वामी बृहस्पति का राशि परिवर्तन पृथ्वी वासियों पर सर्वाधिक असर कारक रहता है।
कर्क राशि पर गुरु के राशि परिवर्तन का प्रभाव
Guru Ka Rashi Parivartan 2021: राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए गुरु का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। उतार-चढ़ाव की अधिकता रहेगी। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्रकारी आपको नीचा दिखाने में सक्रिय रहेंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे अंक हासिल करने के लिए और प्रयास करने होंगे। जमीन जायदाद के मामलों में विवाद बढ़ सकता है। इस अवधि के मध्य किसी भी तरह के अनुबंध पर हस्ताक्षर करते समय नियमों और शर्तों को गंभीरता से जांच लें। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता के योग।
शुभता प्रदान करने वाले गुरु ग्रह साल 2022 में अपनी राशि बदलेंगे। ये 13 अप्रैल 2022 को स्वराशि मीन राशि में गोचर करेंगे। आइए जानते हैं पूरे साल गुरु ग्रह किन-किन स्थितियों में रहेंगे और मेष राशि पर कैसा प्रभाव डालेंगे।
- साल के शुरुआती महीने में बृहस्पति कुंभ राशि में मौजूद रहेंगे।
- फिर इसके बाद 23 फरवरी 2022 को बृहस्पति अस्त होंगे।
- जहां से ये 27 मार्च 2022 को वापस से उदय होंगे।
- 13 अप्रैल 2022 को बृहस्पति अपनी खुद की राशि मीन में गोचर करेंगे। इसके बाद पूरे वर्ष ये मीन राशि में ही मौजूद रहेंगे।
- फिर इसके बाद बृहस्पति 29 जुलाई 2022 को मीन राशि में वक्री हो जाएंगे।
- साल के आखिर में यानी 24 नवंबर 2022 को बृहस्पति दोबारा से मार्गी होंगे।
कर्क राशि- आपके लिए साल 2022 में गुरु का राशि परिवर्तन आठवें भाव में होगा। आपके लिए साल 2022 मिलाजुला रहने वाला रहेगा। संभलकर रहने और कोई निर्णय जल्दी में न करें।