फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2021 में शनि: इन पांच राशि के लोगों पर है शनि की शुभ छाया

Tue, 13 Jul 2021 05:10 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 13 Jul 2021 05:10 PM IST
विज्ञापन
shani dev in 2021 lucky zodiac sign
shani dev: शनि देव को कुंभ और मकर राशि का स्वामित्व प्राप्त है।

सभी नौ ग्रहों में शनि को सबसे मारक और क्रूर ग्रह माना जाता है। मान्यता है कि अगर किसी भी व्यक्ति पर शनि की अशुभ छाया पड़ती है तो उसके जीवन में कई तरह की परेशानियां आने लगती हैं। ज्यादातर लोग शनि को अशुभ फल देने वाले ग्रह के तौर पर याद करते हैं। लेकिन यह सत्य नहीं है कि शनि हमेशा अशुभ फल ही देते हैं बल्कि शनि शुभ फल देने वाले भी ग्रह हैं। ज्योतिष में शनि को न्याय का देवता माना जाता है। यह व्यक्ति को उसके द्वारा किए गए कर्मों के आधार पर शुभ और अशुभ फल प्रदान करते हैं। अगर किसी की कुंडली में शनि शुभ भाव में बैठे हैं तो उसके ऊपर शनि साढ़ेसाती और शनि ढैय्या का प्रभाव होने के बावजूद भी जातकों को शुभ फल प्रदान करते हैं। इसके अलावा शनि ग्रह सभी ग्रह में सबसे धीमी गति से चलने वाले ग्रह भी हैं ये किसी एक राशि से दूसरी राशि में जाने के लिए लगभग ढाई वर्षों का समय लेते हैं। शनिदेव वर्तमान समय में मकर राशि में वक्री अवस्था में विराजमान हैं। आइए जानते हैं शनिदेव की शुभ दृष्टि किन-किन राशि वालों के ऊपर है।

shani dev in 2021 lucky zodiac sign
राशि
वृषभ राशि- 11 अक्तूबर तक शनिदेव वक्री स्थिति में बने रहेंगे। ऐसे में वृषभ राशि के जातकों के लिए शनिदेव शुभ रहेंगे। आने वाला समय वृषभ राशि के लोगों के लिए शानदार परिणाम लेकर आ सकता है। नौकरी में प्रमोशन, कहीं से फंसा हुआ धन प्राप्त होने से आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। कार्यों में सफलता और आपके मान सम्मान में वृद्धि होने के संकेत हैं।
 
shani dev in 2021 lucky zodiac sign
राशि

कर्क राशि - शनिदेव की व्रकी चाल से आपको अच्छा समाचार सुनने को मिल सकता है। कोर्ट-कचहरी में फंसा हुआ मामला आपके पक्ष में आने से आपको काफी सुकून मिलेगा। परिवार में सदस्यों के बीच प्यार बढ़ेगा। नौकरी और व्यापार में अक्तूबर तक का समय आपके लिए काफी शुभ फल देने वाला रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
shani dev in 2021 lucky zodiac sign
राशि
सिंह राशि- शनि का वक्री होना सिंह राशि के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। 11 अक्तूबर तक इस राशि के जातकों  को कई अच्छे प्रस्ताव आने से इनका समय काफी अच्छा रहेगा। धन लाभ होगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। इस दौरान कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात होगी जो आपके लिए काफी धन कमाने के मौका मिलेगा।
विज्ञापन
shani dev in 2021 lucky zodiac sign
राशि
कन्या राशि- कन्या राशि के जातकों के लिए आने वाला समय बेहतरीन रहने वाला होगा। रूके हुए काम पूरे होंगे जिससे आपको काफी मुनाफा मिलने के संकेत हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed