इन राशियों के लोगों से रहना चाहिए सतर्क, दुश्मनी निभाने में होते हैं सबसे आगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंह
सिंह राशि के लोगों से कभी भी दुश्मनी नहीं करनी चाहिए। इनका आधिपत्य ही चुनौती देना और दुश्मनी मोल लेना है। ये लोग अपने दुश्मन को हराने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। दुश्मन को हराने के लिए ये लोग अपना सब कुछ दांव पर लगा देते हैं और उसे भारी क्षति पहुंचाते हैं।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के लोग काफी शांत होते हैं। इस राशि के जातक किसी से भी दुश्मनी नहीं करते। ज्यादातर ये लोग सभी से प्रेम व्यवहार बना कर रखते हैं। वहीं अगर कोई इनसे दुश्मनी कर ले तो ये लोग उसे काफी बुरी चोट पहुंचाते हैं। अपने जीवन में इन्हें किसी बाहरी का हस्तक्षेप बिल्कुल भी नहीं पसंद है।
धनु
धनु राशि के लोग हर काम को बड़ी जल्दी करते हैं। इन्हें किसी भी काम में देरी बिल्कुल पसंद नहीं है। वहीं जब इस राशि के जातकों की किसी से दुश्मनी होती है, तो ये लोग बदला भी बहुत जल्द ले लेते हैं।
कुंभ
कुंभ राशि के लोगों से दुश्मनी मोल लेना काफी बुरा साबित हो सकता है। इन लोगों के ऊपर कभी भी निजी आक्षेप नहीं करना चाहिए। ये जब तक अपने दुश्मन की जिंदगी बर्बाद नहीं कर देते तब तक उसके साथ अपनी दुश्मनी निभाते हैं।