Shakun Shastra: हमारे आसपास के जीव-जन्तुओ के विभिन्न गतिविधिओ से जुड़ा एक शास्त्र है जो भविष्य की पूर्वानुमान और आकलन के आधार पर हमें संकेत देता है। शकुन शास्त्र के अनुसार सूक्ष्म गतिविधो के आधार पर हम आसानी से भविष्य का आकलन कर सकते है। ये ज्योतिष का ही एक भाग है। हमारे आसपास घटने वाली उन अकस्मात घटनाओ को पढ़ने का काम करता है जो हमारे आसपास घटती है और खास संकेत देती है। शकुन शास्त्र और सामुद्रिक विज्ञान में ऐसे कई रहस्यों का वर्णन किया है जो भविष्य की घटनाओ को समझने में सहायक सिद्ध हो सकते है। इनमे हमारे शरीर में अचानक कोई हरकत होना, हमारे आसपास होने वाला अकस्मात बदलाव या फिर जीव जन्तुओ में आने वाला बदलाव इन सबकी और संकेत देता है। शुभ अशुभ के संकेत शकुन शास्त्र में समझे जा सकते है। सदियों से कुछ काम और घटनाओं को शुभ और अशुभ माना जाता है। इसीलिए इन्हें शकुन-अपशकुन कहा जाता है। शकुन शास्त्र में ऐसी ही शकुन और अपशकुन से जुड़ी घटनाओं के बारे में बताया गया है। किन घटनाओं का हमारे जीवन पर अच्छा बुरा असर होता है। तो आइए जानते हैं कुछ ऐसी ही घटनाओं के बारे में जिन्हें बहुत अशुभ माना गया है।