फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fitkari ke Upay: बढ़ते कर्ज से हैं परेशान तो आज ही करें फिटकरी के ये उपाय, हर समस्या होगी दूर

Mon, 13 Jun 2022 04:52 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 13 Jun 2022 04:52 PM IST
विज्ञापन
Astro Remedies of Alum fitkari ke upay in hindi to debt relief
फिटकरी के अचूक उपाय - फोटो : iStock

Fitkari ke Upay: ज्योतिष शास्त्र में फिटकरी के कई उपायों के बारे में भी विस्तार से बताया गया है, जिन्हें करने से कई तरह की आर्थिक समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है। फिटकरी के इन उपायों से घर का वास्तु दोष, कर्ज मुक्ति, धन लाभ और घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा को दूर किया जा सकता है। तो चलिए आज जानते हैं फिटकरी के कुछ लाभकारी उपायों के बारे में...



तरक्की और धन लाभ के लिए फिटकरी के उपाय 
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि आप आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हैं तो आपको फिटकरी का एक टुकड़ा अपनी तिजोरी में रख देना चाहिए। साथ ही फिटकरी को पानी में मिला कर स्नान करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। इसके अलावा एक काले रंग के कपड़े में फिटकरी का एक टुकड़ा बांध कर घर में मुख्य दरवाजे में टांग दें। ज्योतिष के अनुसार ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती है और व्यापार-व्यवसाय में तरक्की मिलती है। 

Astro Remedies of Alum fitkari ke upay in hindi to debt relief
फिटकरी के अचूक उपाय - फोटो : iStock

कर्ज से छुटकारा पाने के लिए उपाय 
यदि आप बढ़ते कर्ज से परेशान हैं और आर्थिक स्थिति सही नहीं हो पा रही है, तो थोड़ी सी फिटकरी लेकर उसपर सिंदूर छिड़कें। उसके बाद एक पान के पत्ते में उसे कलावे की सहायता से बांध दें। फिर संध्या के समय किसी पीपल के वृक्ष के नीचे जाकर एक बड़े पत्थर के नीचे दबा दें। ये उपाय आपको नियमित रूप से तीन बुधवार को करना है। ज्योतिष के अनुसार, इससे जल्दी ही आपको कर्ज से मुक्ति मिलेगी। ध्यान रहे कि इस उपाय को करते हुए कोई आपको देख न ले। 

Astro Remedies of Alum fitkari ke upay in hindi to debt relief
फिटकरी के अचूक उपाय - फोटो : iStock

परिवार में सुख शांति के लिए उपाय 
यदि आपके परिवार में कलह का वातावरण रहता है, तो रात के समय एक गिलास पानी लेकर उसमें फिटकरी के कुछ टुकड़े डालें और पलंग की नीचे रखकर सो जाएं। सुबह उठकर उस पानी को पीपल के पेड़ में चढ़ा दें। इस उपाय को नियमित रूप से बिना नियम तोड़े एक माह तक करें। इससे आपके परिवार में शांति आएगी। परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम की भावना का विकास होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Astro Remedies of Alum fitkari ke upay in hindi to debt relief
फिटकरी के अचूक उपाय - फोटो : iStock

बुरी नजर दूर को करने के लिए उपाय 
अक्सर घर में बच्चे को या फिर किसी बड़े को बुरी नजर लग जाती है। ऐसे में इसे दूर करने के लिए आप फिटकरी को 7 बार जिसे नजर लगी है उसके सिर से पांव तक वारें और फिर चारों दिशाओं में घुमा कर उस फिटकरी को बहते जल में प्रवाहित कर दें या फिर घर से कहीं दूर फेंक दें। इससे आपको बुरी नजर से मुक्ति मिलेगी।

विज्ञापन
Astro Remedies of Alum fitkari ke upay in hindi to debt relief
फिटकरी के अचूक उपाय - फोटो : iStock

वास्तु दोष दूर करने के लिए
वास्तु दोष दूर करने के लिए अपने घर के हर कमरे के कोनों में एक फिटकरी का टुकड़ा रखें। ज्योतिष के अनुसार घर में फिटकरी रखने से घर की नकारात्मकता खत्म होती है और वास्तु दोष का प्रभाव घर के सदस्यों पर भी नहीं पड़ता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed