Sawan Shivratri 2021: सावन में भगवान शिव की आराधना का विशेष महत्व है। इस दिन पड़ने वाले सोमवार व्रत, मंगलागौरी व्रत, प्रदोष व्रत और शिवरात्रि व्रत महत्वपूर्ण माने जाते हैं। सावन शिवरात्रि 06 अगस्त शुक्रवार को है। हर साल सावन शिवरात्रि श्रावण माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन मनायी जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, सावन की शिवरात्रि का विशेष महत्व है क्योंकि इस दिन व्रत रखने वालों के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। मनोवांछित फल पाने के लिए यह व्रत अति पावन है। साथ ही दांपत्य जीवन में प्रेम और सुख शांति बनाए रखने के लिए भी व्रत लाभकारी है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सावन शिवरात्रि के दिन अपनी राशि के अनुसार भगवान शिव का अभिषेक करने से भोले बाबा शीघ्र प्रसन्न होते हैं और सुख-शांति और समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। इस उपाय से जन्म कुंडली में मौजूद ग्रह दोष भी दूर होते हैं। सावन शिवरात्रि के लिए सभी 12 राशियों के लिए उपाय इस प्रकार हैं:-
Sawan Shivratri 2021: सावन शिवरात्रि पर राशि अनुसार करें भोलेनाथ की आराधना, सारी मनोकामनाएं होंगी पूरी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रुस्तम राणा
Updated Fri, 06 Aug 2021 06:03 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन