फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रावण मास में भगवान शिव को सपने में देखने का क्या है मतलब? कैसे जीवन को करता है प्रभावित

Tue, 30 Jul 2024 03:57 PM IST
शिखर बरनवाल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Tue, 30 Jul 2024 03:57 PM IST
सार

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में अलग -अलग चीजें देखने का अलग महत्व होता है। इसी तरह अगर आप सपने में किसी मंदिर या देवता के दर्शन कर रहे हैं तो इसका मतलब शुभ संकेत होता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
sawan 2024 swapna shastra lord shiva in dream know what does it mean in hindi
सावन 2024 - फोटो : Amar Ujala

Lord Shiva In Dream: सावन का महीना का शुरू हो चुका है। हिंदू धर्म में श्रावण मास का बहुत महत्व होता है। अक्सर लोग रात को सोते समय सपने देखते हैं। हममें से ज्यादातर लोग सपने में वही देखते हैं जो हमारे जीवन में चल रहा होता है। मगर स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में अलग -अलग चीजें देखने का अलग महत्व होता है। इसी तरह अगर आप सपने में किसी मंदिर या देवता के दर्शन कर रहे हैं तो इसका मतलब शुभ संकेत होता है। स्वप्न शास्त्र वह विज्ञान है जो ऐसे सपनों का विश्लेषण करता है और उन्हें हमारे जीवन से जोड़ता है। अगर आप सपने में किसी देवी-देवता को देखते हैं तो इसके भी अलग-अलग मायने होते हैं। सावन के महीने में  अगर आपको भगवान शिव या उनसे जुड़ी चीजें दिखती हैं तो इसका महत्व भी अलग होता है। मान्यताओं के अनुसार, सपने में भगवान शिव आते हैं और सभी कष्टों को दूर करने का संकेत देते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं, साथ ही ये भी जानेंगे कि भगवान शिव के अलग अलग रूप देखने के क्या महत्व हैं।

sawan 2024 swapna shastra lord shiva in dream know what does it mean in hindi
सावन हरा रंग - फोटो : iStock

सपने में शिवलिंग देखना
अगर सपने में शिव ध्यान में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं तो इसका मतलब है कि भगवान शिव आप पर महबान हैं। सपने में शिवलिंग देखने का अर्थ है विजय, संकटों और समस्याओं का नाश और धन-संपत्ति का लाभ। शिवलिंग का सपना संकेत देता है कि न केवल हमारे भीतर की जीवन शक्ति का प्रतिनिधित्व करता है। 

sawan 2024 swapna shastra lord shiva in dream know what does it mean in hindi
कजरी तीज 2024 - फोटो : istock

सपने में भगवान शिव और माता पार्वती को साथ देखना
अगर आप भगवान शिव और माता पार्वती को एक साथ देखते हैं तो इसका मतलब है कि नई संभावनाएं आपके द्वार पर आई हैं। जल्द ही आपको आय, यात्रा, भोजन-धान्य प्राप्ति, धन-धान्य और प्रचुरता के समाचार सुनने को मिलेंगे। अविवाहित जातक के लिए शिव और पार्वती को एक साथ देखना एक अच्छा शगुन माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
sawan 2024 swapna shastra lord shiva in dream know what does it mean in hindi
Shivling Puja Vidhi - फोटो : freepik

सपने में शिव का नृत्य देखना
भगवान शिव के तांडव को आक्रामकता और जुनून का प्रतीक माना जाता है। अगर आप सपने में शिव को नृत्य करते हुए देखते हैं तो इसका मतलब है कि आपकी समस्या जल्द ही हल हो जाएगी। यह इस बात का भी प्रतीक है कि आपको थोड़े संघर्ष के बाद धन की प्राप्ति होगी। आपकी मेहनत का फल निकट भविष्य में पूरा होने वाला है।

विज्ञापन
sawan 2024 swapna shastra lord shiva in dream know what does it mean in hindi
Sawan - फोटो : freepik

सपने में साक्षात भगवान शिव को देखना
यदि आपने सपने में साक्षात भगवान शिव को देखा है तो इसका अर्थ है कि भगवान शिव जल्द ही आपके जीवन की परेशानियों को दूर करने वाले हैं। यह सपना उन्नति, उन्नति और यश प्राप्ति का संकेत माना जाता है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed