फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिर्फ इस एक पेड़ को घर पर लगाने से दूर होता है राहू-केतु और शनि का प्रकोप

Tue, 09 Jul 2024 09:54 AM IST
शिखर बरनवाल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Tue, 09 Jul 2024 09:54 AM IST
विज्ञापन
astrological benefit of neem tree plant at home in hindi
नीम का पत्ता - फोटो : freepik

Neem plant: हिंदू धर्म में पेड़ों को देवताओं का वास माना जाता है। हर पेड़ का अपना महत्व है और इनसे जुड़े कई धार्मिक और ज्योतिषीय लाभ भी होते हैं। आज हम बात करेंगे एक ऐसे पेड़ की जिसके बारे में कहा जाता है कि इसे लगाने से राहू, केतु और शनि ग्रहों का प्रकोप कम होता है। हम बात कर रहे हैं नीम के पेड़ की। इस पेड़ की खास बात ये है कि पत्तियों, छाल और लकड़ी का उपयोग धार्मिक अनुष्ठानों में किया जाता है। वेदों, पुराणों में भी नीम के पेड़ का उल्लेख मिलता है। मान्यताओं के अनुसार भगवान विष्णु को नीम का पेड़ बहुत प्रिय होता है। इसलिए ज्योतिष शास्त्र में घर पर नीम का पेड़ लगाना शुभ माना जाता है। ज्योतिषचार्यों के अनुसार नीम के पेड़ को घर पर लगाने के नियम होते हैं, उसका पालन जरूर करना चाहिए।

astrological benefit of neem tree plant at home in hindi
नीम का पत्ता - फोटो : freepik

नीम के पेड़ के ज्योतिषीय लाभ
राहु-केतु दोष से मुक्ति: ज्योतिष शास्त्र में, राहु और केतु को पापी ग्रह माना जाता है। इन ग्रहों के नकारात्मक प्रभावों से मुक्ति पाने के लिए नीम का पेड़ बहुत उपयोगी माना जाता है। माना जाता है कि नीम का पेड़ राहु और केतु के नकारात्मक प्रभावों को सोख लेता है और व्यक्ति को इन ग्रहों से संबंधित परेशानियों से बचाता है।

ये भी पढ़ें- Vastu Tips: ये संकेत बताते हैं घर में लग चुका है वास्तु दोष? तुरंत करें ये 4 उपाय

astrological benefit of neem tree plant at home in hindi
नीम का पत्ता - फोटो : freepik

शनि प्रकोप से राहत
शनि ग्रह को भी कर्मफल दाता और न्यायधीश ग्रह माना जाता है। यदि आप शनि की साढ़े साती या दशा से पीड़ित हैं, तो घर के पश्चिम दिशा में नीम का पेड़ लगाने से लाभ मिल सकता है। यह शनि के प्रकोप को कम करने और शनिदेव की कृपा प्राप्त करने में मदद करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
astrological benefit of neem tree plant at home in hindi
नीम का पत्ता - फोटो : freepik

नकारात्मक ऊर्जा का नाश
हमारे आस-पास नकारात्मक ऊर्जा का होना बहुत आम बात है। नीम के पेड़ की ये खासियत होती है कि यह पेड़ अपने इर्द-गिर्द सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। इसके साथ ही विज्ञान के अनुसार नीम के पेड़ की विशेषता होती है कि ये बाकी पेड़ों की तुलना में अधिक ऑक्सीजन का निर्माण करता है। नीम का पेड़ 24 घंटे में लगभग 20 घंटे तक ऑक्सीजन का निर्माण करता है।

विज्ञापन
astrological benefit of neem tree plant at home in hindi
नीम का पत्ता - फोटो : freepik

कुछ महत्वपूर्ण बातें- 
नीम का पेड़ लगाते समय, ध्यान रखें कि इसे घर के दक्षिण-पश्चिम या वायव्य दिशा में न लगाएं। यह दिशाएं राहु और केतु ग्रह से संबंधित हैं, और इन ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव को बढ़ावा दे सकती है। नीम का पेड़ लगाने के बाद, इसकी नियमित रूप से देखभाल करें। इसे पानी दें, खाद डालें और इसकी छंटाई करें। एक स्वस्थ नीम का पेड़ अधिकतम ज्योतिषीय लाभ प्रदान करेगा।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed