फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Savan 2020: सावन के महीने में क्यों करना चाहिए महामृत्युंजय मंत्र का जप?

Tue, 07 Jul 2020 12:00 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 07 Jul 2020 12:00 PM IST
विज्ञापन
sawan 2020 know power of mahamrityunjay mantra chant and its benefits sawan shiv puja vidhi
Sawan 2020: बहुत चमत्कारी है महामृत्युंजय मंत्र

सावन का पवित्र महीना चल रहा है। 3 अगस्त को सावन के आखिरी सोमवार पर यह महीना खत्म हो जाएगा। सावन के महीने में भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा आराधना की जाती है। इस पवित्र महीने में भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए कई तरीके पूजा की जाती है। इनको प्रसन्न करने के लिए शिव मंत्रों का जाप करना बहुत ही उपयोगी सिद्ध होता है। इन्हीं मंत्रों में से सबसे प्रभावी महामृत्युंजय मंत्र है। शिवपुराण के अनुसार गंभीर बीमारियों और मानसिक परेशानियों को दूर करने के लिए महामृत्युंजय मंत्र बहुत ही उपयोगी होता है। इस मंत्र के जाप में इतनी शक्ति होती है कि मृत्यु के करीब पहुंच चुके व्यक्ति को जीवनदान मिल जाता है। 


Sawan 2020: भगवान भोलेनाथ को प्रिय होती हैं ये तीन राशियां, हमेशा मिलती है इन्हें भोले भंडारी की कृपा
sawan 2020 know power of mahamrityunjay mantra chant and its benefits sawan shiv puja vidhi
shiva puja
महामृत्युंजय मंत्र
 ऊं त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्
 
sawan 2020 know power of mahamrityunjay mantra chant and its benefits sawan shiv puja vidhi
lord shiva
महामृत्युंजय मंत्र का आध्यात्मिक और वैज्ञानिक महत्व
एक तरफ जहां महामृत्युंजय मंत्र के जाप का धार्मिक महत्व है तो वहीं दूसरी तरफ यह विज्ञान से भी जुड़ा हुआ है। महामृत्युंजय मंत्र की शुरुआत ऊं से होती है। ऊं के उच्चारण से सांस क्रिया पर प्रभाव पड़ता है। इससे शरीर में मौजूद चक्रों  में ऊर्जा का संचार बढ़ जाता है। शरीर में मौजूद चक्रों के कंपन से शरीर में स्पूर्ति आती है और रोग प्रतिरोधक क्षमता में विस्तार होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
sawan 2020 know power of mahamrityunjay mantra chant and its benefits sawan shiv puja vidhi
भगवान शिव (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media

महामृत्युंजय मंत्र का आध्यात्मिक और वैज्ञानिक महत्व
महामृत्युंजय मंत्र के प्रत्येक अक्षरों का विशेष महत्व है। इन अक्षरों को उच्चारण करते समय अलग-अलग प्रकार की ध्वनियां निकलती हैं  जिसे शरीर में एक खास तरह का कंपन होता है। इस कंपन से शरीर में और आस पास के वातावरण में एक विशेष प्रकार की एनर्जी निकलती है। जो व्यक्ति को मानसिक ऊर्जा के साथ-साथ और ऊर्जा में वृद्धि होती है।

विज्ञापन
sawan 2020 know power of mahamrityunjay mantra chant and its benefits sawan shiv puja vidhi
lord shiva

धार्मिक महत्व
धार्मिक नजरिए से इस महामंत्र का विशेष महत्व होता है। जो भी व्यक्ति इस महामंत्र का जाप करता है उसको कई दोषों से मुक्ति मिलती है। इस महामंत्र की स्तुति का वर्णन और महत्व ऋग्वेद, यजुर्वेद, पद्मपुराण और  शिवपुराण में किया गया है। शिवपुराण के अनुसार इस मंत्र के जाप से आरोग्यता, लंबी आयु, यश और कीर्ति में बढ़ोतरी होती है। इसके अलावा इस महा मंत्र का उपयोग ज्योतिष शास्त्र में किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र का मानना है कि कुंडली में मौजूद मांगलिक दोष, कालसर्प दोष और संतान सुख में आई हुई बाधा को दूर करने में महामृत्युंजय जाप काम करता है। मान्यता है दानवों के गुरु शुक्राचार्य ने महामृत्युंजय मंत्र के अनुष्ठान का उपयोग कर देवताओं के हाथों मारे गए राक्षसों को दोबारा जीवित कर दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed